Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Punjab: ‘जैसा हश्र इंदिरा गांधी का किया था, वैसा ही अमित शाह का भी…’, खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने उगला जहर

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


नई दिल्ली। पंजाब दे वारिस और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने खालिस्तानी आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो उनका भी वही हाल होगा, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था।  अमृतपाल सिंह ने यह धमकी शाह के उस बयान के जवाब में दिया है जिसमें उन्होंने बीते दिनों  पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में खालिस्तानी  तत्वों को जड़ से खत्म करने की बात कही थी और यह भी कहा कि सरकार की नजर इन सभी तत्वों पर बनी हुई है। अब इसी के जवाब में अमृतपाल ने धमकी भरा लहजा शाह के लिए इस्तेमाल किया है।

अमृतपाल सिंह ने लिया यूटर्न

उधर, अमृतपाल सिंह बाद में अपने बयान से यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अमित शाह के बारे में किसी भी प्रकार के धमकीभरे शब्द इस्तेमाल नहीं किए हैं, बल्कि इसके उलट शाह विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर मुझे ही मरवाना चाहते हैं। अमृतपाल ने खालिस्तानी आंदोलन के संदर्भ में कहा कि हम कुछ  गलत नहीं कर रहे हैं, हम सिर्फ और सिर्फ अपना ही राज मांग रहे हैं। अमृतपाल ने अमित शाह को धमकीभरे लहजे में कहा कि आज की तारीख में पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान  की बात करता है।

आखिर क्या है वारिस पंजाब दे संगठन

आपको बता दें  कि वारिस पंजाब दे संगठन की स्थापना  दीप सिद्धू ने की थी। 2021में किसान आंदोलन के दौरान लाल किले  की प्राचीर पर हुई हिंसा का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि दीप  सिद्धू ही था। जिसकी बीते साल फरवरी  में कार दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया था। ध्यान रहे कि पंजाब दे वारिस संगठम का  मुख्य उद्देश्य खालिस्तानी जमीन की मांग करना है , जिसे लेकर वर्तमान में अमृतपास सिंह के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया गया है। आज यह आंदोलन हिंसक भी हो गया। समर्थकों ने  पुलिस थाने का घेराव किया और आंदोलन में शामिल निहंगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव करने से गुरेज नहीं किया। इस हिंसक  आंदोलन की गिरफ्त में आकर  6  पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस संदर्भ में अधिकृत रूप से कुछ भी कह पाना मुश्किल है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन