Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Manish Sisodia Called By CBI: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कल फिर तलब किया, क्या होगी गिरफ्तारी?

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने एक बार फिर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए तलब किया है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल यानी रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले सीबीआई कई बार मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई एक बार मनीष सिसोदिया के घर पर छापा भी मार चुकी है। उनके दफ्तर से शराब घोटाले संबंधी दस्तावेज भी जांच एजेंसी ने जब्त किए थे। इसके अलावा सिसोदिया के बैंक लॉकर्स की पड़ताल भी सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें भी मनीष सिसोदिया का नाम है।

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अपनी एफआईआर में शराब घोटाले का नंबर एक आरोपी बनाया था। इस मामले में कई और आरोपियों की गिरफ्तारी सीबीआई कर चुकी है। सीबीआई का आरोप है कि शराब नीति में बदलाव कर दिल्ली सरकार के खजाने को सैकड़ों करोड़ की चपत लगाई गई है। मनीष सिसोदिया के पास ही आबकारी विभाग भी है। सीबीआई के मुताबिक शराब बनाने वालों को शराब बेचने की भी मंजूरी दी गई। ये नियमों का उल्लंघन है। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने जब शराब घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था, उसके बाद दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति की जगह पुरानी शराब नीति ही फिर लागू की थी।

manish sisodia

मनीष सिसोदिया अब तक ये दावा करते रहे हैं कि सीबीआई को शराब घोटाले से जुड़ा कोई सबूत उनके खिलाफ नहीं मिला है। सिसोदिया ने ये दावा भी किया था कि उनके लॉकर्स में भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला। वहीं, सीबीआई ने पहले ही बयान जारी किया था कि उसने मनीष सिसोदिया को किसी तरह की क्लीनचिट नहीं दी है। अब मनीष सिसोदिया को सीबीआई पूछताछ के बाद गिरफ्तार करती है या नहीं, इसका पता कल चल सकेगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन