Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Kedarnath: इस साल 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 4 दिन पहले उखीमठ से रवाना होगी बाबा भोलेनाथ की डोली

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


उखीमठ। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट मेघ लग्न में खुलेंगे। उखीमठ में महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-पाठ के बाद पंचांग निकालकर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय की गई। फैसला लिया गया है कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। केदारनाथ मंदिर को देखने वाले ट्रस्ट के मुताबिक बाबा भोले के धाम के कपाट खुलने से 4 दिन पहले यानी 21 अप्रैल से ही अनुष्ठान शुरू होंगे। 21 अप्रैल को उखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ भगवान की डोली धाम के लिए रवाना होगी। 25 अप्रैल से ही भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

Kedarnath Temple

जानकारी के मुताबिक उखीमठ से भगवान केदारनाथ की डोली 24 अप्रैल को ही केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। डोली शाम के करीब पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम के बाद डोली को लेकर पुरोहित केदारनाथ मंदिर जाएंगे। जहां मंत्रोच्चार के बीच कपाट खोले जाएंगे और फिर बाबा केदारनाथ की भव्य पूजा-अर्चना शुरू होगी। 25 अप्रैल को पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। केदारनाथ में बाबा भोले के दर्शन शीतकाल में कपाट बंद होने तक जारी रहेंगे। पिछली बार केदारनाथ के दर्शन के लिए करीब 4 लाख भक्त आए थे। इससे यहां माहौल काफी गुलजार था। इस बार भी बाबा के दर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में भक्तों के आने की उम्मीद है।

Kedarnath Temple

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। इसके अलावा भगवान बदरीनाथ के कपाट भी खुलेंगे। बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ में केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से उत्तराखंड सरकार ने काफी काम कराया है। अब यहां आने वाले भक्तों के लिए मुश्किलें काफी कम हो गई हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए फाटा से हेलीकॉप्टर की सेवा भी दी जाती है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन