Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Modi-Biden Talks: एयर इंडिया खरीदेगा बोइंग से 240 विमान, खुशी से झूम रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी से बोले- अमेरिकियों को दिलाया रोजगार

News Desk / Tue, Feb 14, 2023


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की। ये बातचीत एयर इंडिया और अमेरिका की बोइंग कंपनी के बीच विमान खरीदने का सौदा होने के बाद हुई। आपसी बातचीत में मोदी और बाइडेन ने एयर इंडिया और बोइंग के बीच सौदे को ऐतिहासिक और आपसी सहयोग का उदाहरण बताया। जो बाइडेन ने कहा कि इस सौदे से अमेरिका में 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी और जो बाइडेन ने भारत और अमेरिका की साझेदारी और गहराने पर संतोष भी जताया। मोदी ने बाइडेन से बातचीत में बोइंग और अमेरिका की दूसरी कंपनियों को भारत में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र को बढ़ाने और अवसरों के इस्तेमाल के लिए न्योता भी दिया।

joe biden and narendra modi

मोदी और बाइडेन ने वॉशिंगटन में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर पहली बैठक का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की भी बात कही। दोनों नेताओं की तरफ से जी-20 में भारत की अध्यक्षता के मसले पर चर्चा हुई और इस बारे में संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति बनी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने बोइंग और एयर इंडिया के सौदे को ऐतिहासिक बताया। बाइडेन ने कहा कि उनका देश चीजों को बनाने में दुनिया का नेतृत्व करता रहेगा। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मिलकर भारत और अमेरिका के संबंधों को और पुख्ता करने की उम्मीद भी बातचीत में जताई।

PM Modi And Biden

बता दें कि एयर इंडिया ने टाटा ग्रुप के हाथ जाने के बाद मंगलवार को दो बड़े विमान सौदे किए। पहला सौदा फ्रांस की एयरबस से हुआ। एयरबस से एयर इंडिया 240 विमान खरीदेगी। वहीं, अमेरिका की बोइंग कंपनी से एयर इंडिया ने 220 विमान खरीदने के समझौते पर दस्तखत किए हैं। बोइंग को इस सौदे के बदले 34 अरब रुपए मिलेंगे। टाटा ने 27 जनवरी 2022 को सरकार से एयर इंडिया खरीदी थी। विमान सौदे के बाद टाटा के पास दुनिया में सबसे ज्यादा विमान होंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन