Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Delhi: फिर आया श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला, प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर के साथ की ऐसी हैवानियत 

News Desk / Tue, Feb 14, 2023


नई दिल्ली। उस लड़की का गुनाह सिर्फ इतना था कि जिसे उसने अपना दिल दिया था, वो उसी के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहती थी, लेकिन अफसोस जिसे उसने अपना दिल दिया वो तो कहीं और गुलच्छड़े उड़ा रहा था। जैसे ही लड़की को अपने प्रेमी की दगाबाजी के बारे में पता लगा तो लड़की के सारे बुने बुनाए ख्वाब मानो किसी शीशे की तरह चकनाचूर हो गए। पहले तो दुख हुआ, लेकिन फिर बाद में गुस्सा आया कि आखिर जिसे अपनी दुनिया समझा। खुद से भी ज्यादा प्यार किया। अपने परिवार से पहले उसे अपनी जिंदगी में अहम स्थान दिया आखिर वो ही बेवफा निकला। इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी को साफ लहजे में कह दिया कि अब अगर वो ज्यादा समय तक दूसरी लड़की के साथ रहा तो वो उसे फंसा देगी।

निक्की यादव हत्याकांड

आपको बता दें कि यह पूरा माजरा दिल्ली का है, जहां निक्की और साहिल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ही दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग में पढ़ते थे। दोनों ही वहां एसएससी की क्लास लिया करते थे। इस बीच दोनों ही साथ में आने जाने लगे। दोनों एक साथ पढ़ते थे। इस बीच रोज मुलाकात होने लगी। दोनों एक साथ बस में सफर करने लगे। तभी दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला कर लिया। काफी दिनों तक दोनों साथ रहने लगे। दोनों ने शादी का फैसला भी कर लिया था। लेकिन इस बीच साहिल किसी और लड़की को डेट करना लगा। इस बीच निक्की को जब इस बारे में पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने गुस्से में साहिल को किसी और लड़की से शादी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे दी। इस बीच साहिल ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की प्लान बना लिया। साहिल ने पहले तो निक्की को बुलाकर गाड़ी में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया और इसके बाद किसी दूसरी लड़की से शादी रचा ली।

वहीं, जैसे ही पुलिस को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी मिली तो फौरन कार्रवाई का सिलसिला शुरू  किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ का सिलसिला जारी है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी  की निगाहें टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले ने श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला दी है। बता दें कि आफताब ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करके के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी । तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन