Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: UP Politics : ‘पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान बनाने की तैयारी… अखिलेश यादव पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने साधा निशाना

News Desk / Sat, Feb 11, 2023


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वो एक बार फिर विवादित बयान से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर बात करते दिख रहे हैं। इसमें वे कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन सकता है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 44 सेकंड के वीडियो में संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधते दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि अखिलेश को जिंदाबाद ही सोच छोड़कर तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जाति के नाम पर बांटने वाली पार्टी बताया।

आपको बता दें कि संगीत सोम वायरल वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि पिछले एक सप्ताह में यूपी में कुछ अलग प्रकार की चर्चा चल रही है। उनका इशारा श्रीरामचरितमानस विवाद और जातियों पर हो रही राजनीति की तरफ था। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके बीच में एक विषय को लेकर आया हूं। पिछले एक हफ्ते से मैं देख रहा हूं कि अलग-अलग तरीके से माहौल को बदलने की कोशिश हो रही है। खास तौर से अखिलेश यादव और उनके चेले उत्तर प्रदेश को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग स्थिति को समझ नहीं रहे हैं। इसीलिए वह ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्नावादी सोच को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और भारत में थोपने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान को देखा नहीं है। पाकिस्तान की रोज स्थिति हमलोग देख रहे हैं। वहां क्या हो रहा है? खाने के लिए लोग मर रहे हैं। चीनी, आटे, राशन, तेल के लिए लड़ाई हो रही है। दूध के लिए लोग मर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये लोग उत्तर प्रदेश में इसी प्रकार की स्थिति का निर्माण करना चाहते हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन