Logo
Breaking News Exclusive
Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं सिर में गोली लगी, दीवारों पर के छींटें, प्रेग्नेंसी किट मिली, जानिए कहां थी लाशें ? दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ? Amit Shah ने कैलाश-प्रहलाद को Delhi बुलाया; आखिर सीनियर मंत्री मोहन सरकार से क्यों हैं नाराज ? कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 10 किलो पर 10 हजार का लालच 608 नशीले टैबलेट मिले, गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के सूचना पर एक्शन महिला को खाना खिलाने ले गया, फिर रेप का प्रयास, विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला चंगाई सभा में यीशु को भगवान से बड़ा बताया, धर्म बदलने पर नौकरी-इलाज का दिया लालच Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं सिर में गोली लगी, दीवारों पर के छींटें, प्रेग्नेंसी किट मिली, जानिए कहां थी लाशें ? दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ? Amit Shah ने कैलाश-प्रहलाद को Delhi बुलाया; आखिर सीनियर मंत्री मोहन सरकार से क्यों हैं नाराज ? कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 10 किलो पर 10 हजार का लालच 608 नशीले टैबलेट मिले, गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के सूचना पर एक्शन महिला को खाना खिलाने ले गया, फिर रेप का प्रयास, विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला चंगाई सभा में यीशु को भगवान से बड़ा बताया, धर्म बदलने पर नौकरी-इलाज का दिया लालच

: अनूपपुर में कत्ल से फैली सनसनी: 20 वर्षीय युवती की हत्या, किराए के घर में मिली सड़ी गली लाश, कुछ महीने पहले की थी लव मैरिज

MP CG Times / Wed, Mar 23, 2022

अनूपपुर। अनूपपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक युवती की हत्या कर दी गई है. युवती की लाश बंद कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती ने लव मैरिज की थी. अब कुछ महीने बाद ही उसकी हत्या कर दी गई. पूरा मामला चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवहरा का है. युवती की पहचान बसंतपुर दफाई निवासी कुसुम सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है. युवती ने कुछ महीने ही प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी के साथ लव मैरिज की थी. उसके बाद किराए के मकान में रह रही थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले ही कुसुम ने जोधपुर नाम के प्रतिष्ठान में रहने वाले प्रदीप सैनी उर्फ ​​गोल्डी से लव मैरिज कर ली थी. अपना घर छोड़कर उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी. होलिका दहन के दिन से मोहल्ले में नजर नहीं आ रही थी. इसके साथ ही प्रेमी गोल्डी भी यहां से फरार हो गया. जब कमरे से बदबू आने लगी, तो परिवार वालों और आसपास के लोगों को शक हुआ. तब लोगों ने दरवाजा खोला और प्लास्टिक के बड़े ड्रम के ऊपर लाश दिखी। घटना की सूचना चचाई पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, तब छानबीन की गई. लाश की पहचान कुसुम के रूप में हुई. शव पूरी तरह सड़ चुका था औऱ कीडे लग गए थे. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला उर्फ ​​गोल्डी (पति) होली के दिन से लापता है. शक की सुई उसी की ओर है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन