अनूपपुर के 4 लोगों की मौत की इनसाइड स्टोरी : 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO
MP CG Times / Fri, May 29, 2026
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू हो गया, जिससे पुल पर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग पुलिया से गिरकर नीचे दब गए।
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पड़मनिया निवासी घनश्याम गोड़, वीर सिंह (50), भूपत सिंह (50) और गिंजरी निवासी सहबल बैगा के रूप में हुई है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। दो ग्रामीणों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

पूजा करने उमरिया गए थे ग्रामीण
स्थानीय लोगों ने बताया- अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवार सहित तिवनी जंगल में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर के पास तिवनी गांव की पुलिया पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई।
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ट्रॉली में 41 लोग थे सवार
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 41 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे बताए गए हैं। कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर शाम तक भीड़ लगी रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

पाली पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
Umaria Tractor Trolley Accident: 4 Dead, 37 Injured After Vehicle Falls From Bridge in MP: पाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा लोग तो सवार नहीं थे। अधिकारियों ने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन