Logo
Breaking News Exclusive
बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला मीट सप्लाई में भारत 3 नंबर पर, 40 हजार करोड़ की कमाई; जानिए कौन करता है एक्सपोर्ट ? CBI ने रिटायर्ड जज सास को अरेस्ट किया, 3D कैमरे से सुसाइड स्पॉट की मैपिंग, जानिए अब तक की पूरी कहानी ? रायपुर के युवक-युवती की कूकदा पिकअप वियर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहराई में चले गए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला मीट सप्लाई में भारत 3 नंबर पर, 40 हजार करोड़ की कमाई; जानिए कौन करता है एक्सपोर्ट ? CBI ने रिटायर्ड जज सास को अरेस्ट किया, 3D कैमरे से सुसाइड स्पॉट की मैपिंग, जानिए अब तक की पूरी कहानी ? रायपुर के युवक-युवती की कूकदा पिकअप वियर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहराई में चले गए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से

: MP News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश का संदेश फैलाने टॉर्च रिले शुरू, कल इंदौर जाएगी मशाल

News Desk / Fri, Jan 13, 2023


खेलो इंडिया यूथ गेम्स  टॉर्च रिले शुरू

खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च रिले शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश (KIYG 2022 MP) के लिए मशाल (टॉर्च) रिले राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम से शनिवार को शुरू हुई। मध्यप्रदेश की मेजबानी में हो रहे इस खेल महाकुंभ में भारत में पहली बार डिजिटल स्क्रीन के साथ अद्वितीय स्मार्ट टॉर्च का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। यह टॉर्च मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के आठ शहर शामिल हैं। 30 जनवरी 2023 को यह मशाल वापस शुभारंभ के समय टीटी नगर स्टेडियम में वापस आ जाएगी ।
 
भाेपाल में 150 km की दूरी तय की
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेस्कॉट आशा ने टीटी नगर स्टेडियम से टॉर्च रिले शुरू की। यह टॉर्च कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय कर  राजधानी के प्रमुख स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बैरागढ़ स्टेडियम, आरजीपीवी, खेल प्राधिकरण , SAI, एमपी राज्य शूटिंग अकादमी, एमपी राज्य घुड़सवारी अकादमी पहुंची। मशाल अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संदेश को फैलाने के लिए कल इंदौर जाएगी।
 
मंत्री बोली- हमारे लिए गर्व की बात
खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है । खेलो इंडिया की मैस्कॉट आशा इस  मशाल रिले के साथ राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक साथ लाने के लिए पूरे राज्य में जाएगी, ताकि सभी  खेलों इंडिया को अपना समर्थन दिखा सकें।  उन्होंने  कहा कि यह उन्हें स्मार्ट टॉर्च की एक झलक पाने का अवसर भी देता है, जिसे इतनी सूक्ष्मता और सोच के साथ बनाया गया है। इसमें कई प्रमुख तत्वों को शामिल किया गया है, जिसके लिए मध्य प्रदेश राज्य प्रसिद्ध है।
 
52 जिलों से होकर गुजरेगी मशाल
मशाल मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान आठ शहर हैं। ये मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर हैं। पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की शुरुआत 30 जनवरी 2023 से भोपाल में उद्घाटन समारोह के साथ होगी और इसका समापन 11 फरवरी 2023 को होगा।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन