Logo
Breaking News Exclusive
1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था

: MP News: सीएम शिवराज ने नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए, बोले- वर्दी की इज्जत हमेशा रखना

News Desk / Thu, Jan 26, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण सौंपे। गृह विभाग ने नव-नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया था। इस अवसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त आरक्षकों से कहा कि भारत मां के दूध की लाज रखना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव नियुक्त आरक्षकों पर फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस का मतलब है सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर, अपराधी आपको देखकर कांप जाएं। किसी की हिम्मत न हो कि वो आपके क्षेत्र में अपराध करे, ये हमारा सूत्र है।

 


  
जनता को भरोसा हो कि आप रक्षक हो
उन्होंने कहा कि देशभक्ति जनसेवा तो है ही, लेकिन हम आमजन के लिए हैं। इसलिए आम आदमी अगर आपको देखे तो उसके मन में ये भरोसा पैदा होना चाहिए कि ये मेरे रक्षक हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास है। अगर मध्यप्रदेश में कभी डकैतों का आतंक था तो पूछ ले अपने इन वरिष्ठ अफसरों से, हमने तय किया कि मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर डकैत नहीं रहेंगे।
 
कोई सूचीबद्ध गिराहे प्रदेश में नहीं
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के हमारे कुशल अधिकारियों के नेतृत्व ने, हमारे पुलिस के जवानों ने डकैतों के आतंक को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। डाकू या तो इस धरती पर नहीं रहे या तो आत्मसमर्पण करके जेलों में चले गए। आज कोई भी सूचीबद्ध गिरोह मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं है
 
भारत मां के दूध की लाज रखना
आज एक बात मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूं, कभी-कभी मौका आता है जब मां अपने बेटा या बेटी से कहती है मेरे दूध की लाज रखना। आज मैं भी आपसे कह रहा हूं, जिस मां ने आपको जन्म दिया है। जिस पिता का आपने स्नेह पाया है। जो मां आप पर गर्व करती है। एक आपको जन्म देने वाली मां है और एक हमारी भारत मां है उस मां के दूध की लाज रखना।

वर्दी पर कभी कलंक मत लगने देना
मैं आप सब से कहना चाहता हूं, "पुलिस की वर्दी हमने पहनी है उस वर्दी की मर्यादाएं हैं। इन मर्यादाओं को कभी मत भूलना, यह साधारण वर्दी नहीं है।" ये वर्दी देश और प्रदेश की सुरक्षा की, ये वर्दी है अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए, ये वर्दी है निर्बलों को ताकत देने के लिए, ये वर्दी है अपराधियों को कुचलने के लिए और ये वर्दी है सज्जनों का उद्धार करने के लिए और उनको साथ देने के लिए; इसमें कभी कलंक मत लगने देना। इस वर्दी की इज्जत हमेशा रखना।
 
ऐसे लोगों से हमको सावधान रहना हैं
एक बात और आज कहता हूं, "हमारी पूंजी है हमारा चरित्र" कई तरह के लोग हमारे आसपास आने का प्रयास करेंगे। जुए- सट्टे वाले अवैध शराब का धंधा करने वाले, गुंडे मवाली, बदमाश ये सबसे पहले कोशिश करते हैं कि अगर हमारी दोस्ती इधर हो जाए तो हमारा काम आसान हो जाएगा। मैं साफ-साफ कह रहा हूं, ऐसे लोगों से सावधान रहना, ये अपना जाल फैलाने का प्रयास करते हैं। काले धंधे इनके चलते रहे इसलिए यह अपने संबंध हर जगह बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से हमको सावधान रहने की कोशिश करनी है।
   
सोने सा खरा होकर दिखाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नव नियुक्त आरक्षकों को खरा सोना होकर दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप लोगों की है। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, डीजीपी सुधीर सक्सेना भी उपस्थित थे।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन