Logo
Breaking News Exclusive
Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए

: G20 Summit 2023: जानिए कौन है लहरी बाई, आखिर प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों की उनकी तारीफ

News Desk / Mon, Feb 13, 2023


लहरी बाई जो पा चुकी है पीएम की प्रशंसा

लहरी बाई जो पा चुकी है पीएम की प्रशंसा - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में हो रही जी 20 में कृषि समूह की बैैठक मेें डिंडोरी जिले की लहरी बाई भी शामिल होने अाई है। 27 वर्षीय लहरी ने अपनी पहचान एक बीज बैंक के कारण बनाई है। वे मोटे अनाज की 25 से अधिक प्रजाति बचाने के लिए उनके बीज अासपास के गांवों में किसानों को बांटती है। उसने इस काम की प्रशंसा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके है अौर जी 20 की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनका जिक्र करना नहीं भूले।

बैगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाली लहरी बाई दस सालों से गांव के एक कच्चे भवन में बीज बैंक संचालित करती है। 27 साल की लहरी बताती है कि वे अपने माता-पिता की सेवा करना चाहती है, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। बचपन से ही उन्हें बीज इकट्ठा करने की ललक थी। वह जहां भी जाती थी, बीज एकत्र कर लेती थी। इस कवायद के कारण उनके पास वे बीज भी अाने लगे, जिनकी किस्में धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उनके बीज बैंक में मोटे अनाज की करीब 60 किस्मों के बीज हैं।

लहरी बाई बाजरा के दुर्लभ संग्रह को संरक्षित करने के लिए अनाज भी उगाती हैं, जिसमें चावल की तुलना में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। ज्वार छोटी बाजरा (कुटकी), फॉक्सटेल बाजरा (कंगनी), बाजरा , और फिंगर बाजरा भारत में पाई जाने वाली कई किस्मों में से हैं। यह सभी लहरी के पास मिल जाएगी। वह अपने बैंक से अपने क्षेत्र के लगभग 25 गांवों के किसानों को बीज वितरित करती है ताकि आने वाली पीढ़ियों को पौष्टिक अनाज का लाभ मिले। फिर किसान से फसल उगने के बाद फिर बीज ले लेती है।

 प्रधानमंत्री मोदी कर चुके है ट्वीट

लहरी बाई के बीज बैंक से कई किसान बीज लेजाकर खेतों मेें बोते है। 9 फरवरी को पीएम मोदी ने बीज बैंक की जानकारी देकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि-‘हमें लहरी बाई पर गर्व है जिन्होंने मोटे अनाज के लिए उल्लेखनीय उत्साह दिखाया है। उनके प्रयास कई अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे।’

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन