Logo
Breaking News Exclusive
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

: परिवार में अक्सर होते हैं लड़ाई-झगड़े, डील करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, रिश्तों में बना रहेगा प्यार

News Desk / Thu, Jan 19, 2023


हाइलाइट्स

परिवार के सदस्यों का नजरिया समझकर आप झगड़े की संभावना कम कर सकते हैं.
लड़ाई के दौरान गुस्से में प्रतिक्रिया न देकर आप बात बिगड़ने से रोक सकते हैं.

How to Deal with Family Clashes: परिवार में सुख और शांति बरकरार रखने के लिए लोग कई कोशिशें करते हैं. इसके बावजूद ज्यादातर फैमिली मेंबर्स के बीच में मतभेद (Family clashes) होते रहते हैं. हालांकि अगर आपकी फैमिली में अक्सर झगड़े होते हैं, तो कुछ आसान टिप्स फॉलो करके आप रिश्तों में सुधार ला सकते हैं. इससे परिवार में लड़ाई कभी नहीं होगी. साथ ही परिवार के लोग एक-दूसरे से प्यार भी करने लगेंगे.

परिवार में छोटी-छोटी परेशानियां बेहद आम बात है. मगर घर में हर रोज कलेश होने से न सिर्फ परिवार की सुख-शांति खत्म हो जाती है बल्कि इसका बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं फैमिली मैटर्स से डील करने के कुछ टिप्स, जिसकी मदद से आप परिवार के सभी लोगों को मिलजुल कर और प्यार से रहना सिखा सकते हैं.

नजरिया समझने की कोशिश करें

फैमिली में सभी लोगों के अलग प्वाइंट ऑफ व्यूज होते हैं. ऐसे में परिवार के कुछ लोग अपना नजरिया दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं. जिससे परिवार में झगड़े हो जाते हैं. इसलिए हर मामले पर परिवार के अन्य सदस्यों का नजरिया जानना भी जरूरी होता है. इससे न सिर्फ आप उन्हें बेहतर तरीके से समझ सकते हैं बल्कि उनके साथ आसानी से डील भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के खर्चीले स्वभाव से हैं परेशान, ऐसे करें हैंडल, जल्द आ जाएगा saving करना

बातें शेयर करें

कई बार लोग फैमिली को खुश रखने के लिए अपनी परेशानियों को परिवार से साझा नहीं करते हैं. हालांकि परिवार का मतलब ही सुख और दुख में साथ देना होता है. ऐसे में फैमिली मेंबर्स से अपनी प्रॉब्लम्स शेयर करने से आपका मन भी हल्का हो जाता है और परिवार के सदस्य भी अपना झगड़ालू रवैया कम करने की कोशिश में जुट जाते हैं.

ये भी पढ़ें: आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर बहुत ज्यादा पॉजेसिव तो नहीं? इन 6 संकेतों से जानें

गलतफहमियां दूर करें

परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होना काफी आम बात है. मगर ऐसे में फैमिली मेंबर्स एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं. जिससे लोगों के बीच में दूरियां बढ़ने लगती हैं. हालांकि बातचीत से हर समस्या का हल निकाला जा सकता है. ऐसे में परिवार के लोगों से बात करके आप न सिर्फ आपस की गलतफहमियां दूर कर सकते हैं बल्कि लड़ाई होने के चांसेस को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं.

गुस्से में बात करने से बचें

परिवार में मतभेद के दौरान लोग अक्सर गुस्से में आकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर देते हैं, जिससे बात काफी बिगड़ जाती है. इसलिए परिवार के विवादों पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें. वहीं गुस्सा शांत होने के बाद फैमिली मेंबर्स से बात करके परेशानी का हल निकाल लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Family, Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन