Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

: गरियाबंद में 470 क्विंटल अवैध धान जब्त: ओडिशा से लाकर खपाने की थी तैयारी, 19 गाड़ियां पकड़ी गई, जानिए अब तक कितने लाख का माल सीज ?

MP CG Times / Wed, Nov 26, 2025

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी के बीच पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 17 दिनों में जिले की पुलिस ने अन्य राज्यों से लाए जा रहे कुल 470 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई में कुल 19 चारपहिया वाहन, 1175 कट्टा धान एवं कई संदिग्ध परिवहनकर्ताओं को पकड़ा गया है।

26 नवंबर की बड़ी कार्रवाई: तीन बोलेरो पिकअप सहित 164 कट्टा धान जब्त

मंगलवार, 26 नवंबर 2025 को थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध धान की खेप छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही है। जानकारी मिलते ही देवभोग थाने से पुलिस टीम को बॉर्डर चेक पोस्ट भेजा गया, जहां संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 164 कट्टा (65.6 क्विंटल) अवैध धान से भरे तीन बोलेरो पिकअप वाहनों को रोका। जांच में किसी भी वाहन चालक के पास वैध परिवहन दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों और धान को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया।

जब्त वाहन — 26 नवंबर 2025

बोलेरो पिकअप क्रमांक OD 08 AA 5325
बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 23 5741
बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 23 J 0489

जब्त धान का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 33 हजार रुपये आँका गया है।

विशेष अभियान का प्रभाव: 17 दिन में 21 प्रकरण दर्ज

गरियाबंद जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से अवैध धान की आमद को रोकने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद देवभोग और अमलीपदर थाना क्षेत्रों में एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया, जो अब भी जारी है।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने:

19 चारपहिया वाहनों का उपयोग कर अवैध परिवहन कर रहे लोगों को रोका
कुल 1175 कट्टा धान जब्त किया
21 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए

सभी बिना दस्तावेज धान को वैधानिक रूप से संबंधित विभाग को सुपुर्द किया

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर सख्त प्रावधान हैं। इसी वजह से बॉर्डर चेक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो लगातार संदिग्ध धान परिवहन वाहनों की जांच कर रहा है।

जब्ती का कुल आंकड़ा — 17 दिनों का विशेष अभियान

जब्त धान: 470 क्विंटल
कुल कट्टा: 1175
अंदाजन कीमत: ₹14,57,000
जब्त वाहन: 19 चारपहिया वाहन
कुल प्रकरण: 21

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन