: MP News: ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, गृह क्लेश से परेशान थी
News Desk / Mon, Nov 21, 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गृह कलेश से परेशान थी।
घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास गुढ़ा माधौगंज की है। ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह रावत होमगार्ड जवान है। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी है। सोमवार की शाम करीब पांच हरिसिंह रावत की पत्नी सरोज ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को फंदे पर देखा तो तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार सरोज काफी समय से गृह कलेश से परेशान थी। इसलिए संभावना है कि इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन