Logo
Breaking News Exclusive
1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ? 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ?

: Holika Dahan 2023: मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन, पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाएं, डांस से बांधा समां

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


पेंड्रा में मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन।

पेंड्रा में मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरे देश में होली का धमाल शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी रंग खेलने की तैयारी पूरी हो गई है। उससे पहले मंगलवार देर शाम होलिका दहन किया गया। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मारवाड़ी समाज ने रीति-रिवाज और पूजन के साथ होलिका जलाई। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने होलिका दहन के बाद जमकर डांस किया और अबीर-गुलाल उड़ाया। खास बात यह है कि मारवाड़ी समाज में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ही होलिका दहन करते हैं। 

पेंड्रा के बजरंग चौक पर मारवाड़ी समाज के लोग शाम से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। पहले विधि विधान से पूजा की गई। फिर तय मुहूर्त पर शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी गले मिले और होली की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं भी पहुंची थीं। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार किए इन महिलाओं ने गानों की धुन पर जमकर डांस किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाया। 

समाज के लोगों ने बताया कि वे करीब 80 साल से भी अधिक समय से बजरंग चौक पर होलिका दहन करते आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार मारवाड़ी समाज के लोग कई दिन पहले से ही होलिका दहन की तैयारी शुरू कर देते हैं। फिर होलिका दहन की शाम महिलाएं पूरे श्रृंगार कर होलिका दहन स्थान पर पहुंचती हैं। पूजा-पाठ किया जाता और फिर इसके बाद समाज के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होलिका दहन करते हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन