Logo
Breaking News Exclusive
1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था

: मांदर की थाप पर झूमे अमित जोगी: JCCJ अध्यक्ष ने दी रंग पंचमी की बधाई, कहा- ईडी और एसआईटी की राजनीति न हो

News Desk / Sat, Mar 11, 2023


होली मिलन समारोह में मांदर की थाप पर झूमते अमित जोगी।

होली मिलन समारोह में मांदर की थाप पर झूमते अमित जोगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार को रंग पंचमी की धूम रही। जोगी निवास पर हुए होली मिलन समारोह में जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। कभी वे मांदर गले में डाले उसे बजाते हुए झूमते दिखाई दिए तो कभी नगाड़े पर धुन पर रंग और गुलाल लगाते रहे। उसके इस कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान अमित जोगी ने कहा कि, देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहे। ये जो ईडी, एसआईटी की राजनीति है, ये नहीं होनी चाहिए। 

ज्योतिपुर स्थित जोगी निवास में रंग पंचमी के अवसर पर अमित जोगी ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी पहुंचे थे। जोगी निवास में जमकर होली खेली गई। पूरा जोगी निवास गुलाबी गुलाल से सराबोर नजर आया। इस दौरान जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी कुछ अलग ही रंग में नजर आए। वह मांदर की थाप में झूम रहे थे तो कभी नगाड़ा बजाते नजर आए।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगो ने जमकर होली खेली और गुलाल लगाकर एक दूसरे रंग पंचमी की बधाई दी। इस दौरान अमित जोगी ने प्रदेशवासियों सहित दोनों राष्ट्रीय दलों के लिए कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में देश प्रदेश चलना चाहिए। सबको मिलकर भाई-चारे से रहना चाहिए। कोई ईडी और एसआईटी जैसी राजनीति नहीं होनी चाहिए। कम से कम छत्तीसगढ़ के लिए तो ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता जी नहीं रहे, इस बात का बहुत दुख है, लेकिन यहां आकर बहुत अपनापन महसूस होता है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन