Logo
Breaking News Exclusive
1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ? 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ?

: गहोई यूथ रायपुर ने सड़क सुरक्षा अभियान में दिया अहम योगदान, रेडियम बेल्ट से सजेगीं अब सड़क पर बैठी गौमाता

MP CG Times / Wed, Aug 13, 2025

रायपुर, छत्तीसगढ़ — सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क पर बैठी गौमाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "गौ सुरक्षा और सड़क सुरक्षा अभियान" को गहोई यूथ रायपुर ने भरपूर समर्थन दिया है। इस जनहित मुहिम में गहोई यूथ ने आगे बढ़कर गौमाताओं को रेडियम बेल्ट पहनाने हेतु आवश्यक सामग्री यातायात पुलिस को सौंप दी, ताकि रात के समय चलती गाड़ियों से टकराने की घटनाओं को रोका जा सके।

यातायात पुलिस की इस पहल को देखते हुए, गहोई यूथ से संपर्क कर सहयोग मांगा गया, और समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले इस संगठन ने तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अपने स्वयं के फंड से रेडियम बेल्ट्स की व्यवस्था की।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, डीएसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी सतीश ठाकुर सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

गहोई यूथ के सक्रिय सहयोग से बनी मिसाल

गहोई यूथ रायपुर के संयोजक और प्रभारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में साकेत गुप्ता, ऋषि गुप्ता, विनय गुप्ता, गौरव बरसैया, आलोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता और सौरव मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

सड़क और गौमाता दोनों की सुरक्षा का अनूठा प्रयास

इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़क हादसों को रोकना नहीं, बल्कि गौसेवा और जनसुरक्षा को एकसाथ जोड़कर सामाजिक चेतना को जगाना भी है। रेडियम बेल्ट्स से सजी गायें रात के अंधेरे में भी आसानी से दिखाई देंगी, जिससे वाहन चालकों को सतर्कता मिलेगी और टक्कर की संभावनाएं घटेंगी।

एक अपील समाज के नाम

गहोई यूथ के समाजसेवियों ने समस्त समाजसेवी संगठनों और नागरिकों से आह्वान किया है कि वे भी आगे आएं और इस नेक मुहिम में सहभागी बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस की यह पहल न केवल अनुकरणीय है, बल्कि इससे मानव और पशु दोनों के जीवन की रक्षा संभव है।


यह अभियान वाकई में क़ाबिले तारीफ़ है, और इससे जुड़कर समाज एक सकारात्मक बदलाव का साक्षी बन सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन