Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी ढाई साल की बच्ची का चेहरा जबड़ों में दबाया, कई लोगों को नोच डाला; 35, 28 और 22 टांके लगे Uttar Pradesh के यात्री थे सवार, ईद मनाने आए थे बालाघाट, एम्बुलेंस में जिंदा जल गया था ड्राइवर गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला मीट सप्लाई में भारत 3 नंबर पर, 40 हजार करोड़ की कमाई; जानिए कौन करता है एक्सपोर्ट ? गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी ढाई साल की बच्ची का चेहरा जबड़ों में दबाया, कई लोगों को नोच डाला; 35, 28 और 22 टांके लगे Uttar Pradesh के यात्री थे सवार, ईद मनाने आए थे बालाघाट, एम्बुलेंस में जिंदा जल गया था ड्राइवर गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला मीट सप्लाई में भारत 3 नंबर पर, 40 हजार करोड़ की कमाई; जानिए कौन करता है एक्सपोर्ट ?

: मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक: ग्रामीण के घर में रखा तीन क्विंटल खा गए चावल, दीवार भी तोड़ दी

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


कोरबा के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने दस्तक दी है।

कोरबा के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने दस्तक दी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है।  दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा हुआ लगभग 3 क्विंटल चावल खा गया तो दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। वहीं, दंतैल हाथी गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत है।

दो हाथियों का दल देर रात कोरबा जिले की सीमा से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में आया। एक हाथी दंतैल है, तो दूसरा सामान्य जंगली हाथी है। हाथियों ने मंगलवार देर रात सेमरदर्री के बीजाडांढ़ इलाके के रहने वाले किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसमें बीजाडांढ़ के 80 वर्षीय भगवान सिंह के घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 3 क्विंटल चावल खा गए।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास के गांव गया हुआ था। जिसके बाद हाथी वहीं से कुछ दूर पर स्थित एक और घर को अपना निशाना बनाया जहा पर रहने वाले 45 वर्षीय देवसिंह अचानक हाथी को अपने घर के नजदीक देखकर वहां से अपनी जान बचाकर भागे। अंधेरा होने की वजह से वह गिरकर घायल भी हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों हाथियों को जंगल में खदेड़ा। जहां हाथी रात में मरवाही की ओर जंगल में चले गए। हालांकि हाथी अभी किस जगह है इसकी जानकारी किसी को नही है। ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी के बाद भी वन परिक्षेत्र में वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन