Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं

: MP Board 10th 12th Result 2023: MPBSE ने जारी किया रिजल्ट, यहां रोल नंबर डालकर चेक करें परिणाम, जानिए कौन रहे इस बार के टॉपर ?

MP Board 12th Result 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परिणाम घोषित किया. 10वीं में 63.29 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए और 12वीं में 55.28 फीसदी छात्र पास हुए हैं. स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं परिणाम 2023 ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट्स www.mpbse.nic.in www.mpresults.nic.in www.mpbse.mponline.gov.in पिछले साल की तुलना में इस बार 12वीं का रिजल्ट कम रहा है. 2022 में 12वीं का परिणाम 72.72 प्रतिशत था. लड़कों का प्रतिशत 69.94 और लड़कियों का 75.64 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. 10वीं का 59.54 प्रतिशत रिजल्ट था. नरसिंहपुर जिले ने बाज़ी मारी है. 80.29 प्रतिशत रिज़ल्ट रहा है. सीहोर 79 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है.इस बार 10वीं का रिज़ल्ट 63.29 प्रतिशत रहा है. इंदौर के रहने वाले मृदुल पाल 10वीं में टॉप किया है. नारायण शर्मा ने 12वीं में टॉप किया है. उसने 488 नंबर हासिल किया है. 12वीं आर्ट्स में छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने टॉप किया है. छात्रा के 489 नंबर आए है. MP बोर्ड 12वीं में छतरपुर के विकास द्विवेदी जीव विज्ञान में 491 नंबर पर स्टेट टॉपर रहे हैं. छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा और शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे स्थान पर रहे. नर्मदापुरम के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे. रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.28% रहा. प्राइवेट छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 18.15% रहा है. स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 10वीं का 63.29 रिजल्ट रहा है. छात्राओं ने बाजी मारी है. दसवीं का परिणाम अच्छा रहा है. 12वीं का परिणाम थोड़ा खराब रहा है. कोरोना के कारण 12वीं का रिजल्ट थोड़ा खराब आया है. कोरोना के कारण जनरल प्रमोशन दिए गए थे, इसलिए रिजल्ट में फर्क आया है. रुक जाना नहीं योजना के तहत एक और मौका मिलेगा. जो पास नहीं हुए उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो पास हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. एमपी बोर्ड (MP Board Exam) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 9.66 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे. वहीं कक्षा 12वीं में 8.57 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद प्रदेश के 52 सेंटर्स पर बोर्ड परीक्षा की कापियां जांची गई. जिसमें कक्षा 10वीं की 57.04 लाख और 12वीं की 42.99 लाख कापियां है. सब्जेक्ट वाइस जानिए, फर्स्ट तीन टॉपर कौन रहे कला समूह (HUMANITIES GROUP) छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर रहीं. दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार व समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या झिरा रहीं. विज्ञान-गणित (SCIENCE - MATHS GROUP) होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे. दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे. तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं. वाणिज्य (COMMERCE GROUP). खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे. रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं. भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है. कृषि समूह (AGRICULTURE GROUP) होशंगाबाद के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया. मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे, तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे. ललित कला और गृह विज्ञान (FINE ARTS AND HOME SCIENCE) देवास की कंचन पहले स्थान पर रहीं. खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे, छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे नंबर पर रहीं. जीव विज्ञान (SCIENCE GROUP) छतरपुर के विकास द्विवेदी टॉपर. शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन