Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत : इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली (गाज) कहर बनकर टूटी। जैतपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में खेतों और खुले स्थानों पर बिजली गिरने की तीन घटनाओं में 11 साल के मासूम बच्चे और महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तीन अलग-अलग गांव, तीन दर्दनाक हादसे: पढ़िए कहां क्या हुआ?

1. झींक में डॉक्टर नहीं मिला, तड़पकर महिला की मौत

झींक बिजुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम झींक में ग्रामीण खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरी।

हादसे में किशन (28) गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत झींक बिजुरी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर नदारद थे।

हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

2. छुटकी टोला और रेकोवा: खेत में काम कर रहे किसान की मौके पर मौत

दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में खेत में रोपाई कर रहे 45 वर्षीय किसान सुंदर पाव पर सीधी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग झुलस गए।

वहीं इसी चौकी क्षेत्र के रेकोवा गांव में भी खेत में काम करने के दौरान दो लोग बिजली की चपेट में आकर घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3. मुसरा गांव: घर के बाहर खड़े 11 साल के मासूम ने तोड़ा दम

तीसरी हृदयविदारक घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरा में सामने आई। बारिश के दौरान घर के बाहर खड़े 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह (पिता प्रेमलाल सिंह) पर अचानक बिजली गिर गई। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बच्चे की भाभी भी झुलस गई हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

जैतपुर थाना पुलिस ने तीनों मृतकों के मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जा रहा है। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन