Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

नशे में धुत युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : महिला SI से भी उलझी, बोली-मैं क्या कर सकती हूं, बता नहीं सकती, भले ही जेल में डाल दो

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के शहर के पॉश इलाके दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक और युवती ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने न केवल दुकानदारों के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई पुलिस टीम और महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ भी बदतमीजी की। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की शुरुआत एक पानी-पुरी के ठेले से हुई। फरियादी रीना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव शर्मा और दिव्या चौहान, रमेश गुर्जर की पानी-पुरी की दुकान पर गाली-गलौज कर रहे थे। जब रीना और उनके पति मयंक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवती ने रीना का गला पकड़ लिया और युवक ने मयंक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस से भी भिड़ गई युवती

सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जब महिला सब-इंस्पेक्टर ने नशे में धुत युवती को काबू करने की कोशिश की, तो वह उन पर ही चिल्लाने लगी। युवती ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा, "मेरा हाथ क्यों पकड़ा? मैं क्या कर सकती हूं, बता नहीं सकती, भले ही जेल में डाल दो।"

थाने में दी धमकी

पुलिस जब दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, तो वहां भी उनका हंगामा जारी रहा। युवती पुलिस के सामने ही शिकायतकर्ताओं को बाहर देख लेने की धमकियां देती रही।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अनुसार, आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा (निवासी राजीव नगर) और दिव्या चौहान (निवासी टैंकर रोड) के रूप में हुई है। स्टेशन रोड पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन