Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शादी के 7 महीने बाद ही बहू ने लगाई फांसी : सुसाइड नोट में लिखा- पति को जीवनसाथी माना, लेकिन उसके प्यार-भरोसे का मजाक बनाया, पति पर भी गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में 24 वर्षीय नवविवाहिता करुणा द्विवेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 दिसंबर की सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। करुणा ने 10 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पति और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में करुणा ने लिखा है कि वह रोज-रोज की प्रताड़ना से टूट चुकी थी। उसने पति-सास पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए लिखा— “मां, बेटे को कभी माफ नहीं करूंगी।”

शादी के कुछ दिन बाद ही शुरू हुई प्रताड़ना

करुणा की शादी 8 मई 2025 को बधैया भलुहा गांव निवासी शिवम मिश्रा से हुई थी। करुणा के भाई कुलदीप द्विवेदी के अनुसार, शादी के महज 15 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आलू-प्याज जैसी छोटी-छोटी चीजों की भी मांग की जाती थी।

करीब एक महीने पहले करुणा मायके आ गई थी और उसने परिवार से साफ कह दिया था कि अब वह ससुराल वापस नहीं जाएगी।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

करुणा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने पति को जीवनसाथी माना था, लेकिन उसी ने उसके प्यार और भरोसे का मजाक बनाया। उसने सवाल किया कि जब पति न समझे, अपनापन न दिखाए और सिर्फ झगड़ा, गाली व मारपीट करे, तो पत्नी कहां जाए।

उसने लिखा कि पति और सास ने उसे इस कदर मानसिक रूप से तोड़ दिया कि जीने की कोई वजह नहीं बची। नोट में पति पर मारपीट, गाली-गलौज, तलाक की धमकी और केवल शारीरिक सुख तक सीमित रहने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मायके में ही उठाया आत्मघाती कदम

24 दिसंबर की सुबह परिजनों ने करुणा को कमरे में फंदे पर लटका पाया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस जांच में जुटी

हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट और परिजनों के बयान जांच में लिए गए हैं। मामले की जांच एसडीओपी मऊगंज शचि पाठक कर रही हैं। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन