Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

कारोबारी ने 2 लीटर कोल्ड ड्रिंक में घोला जहर : शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह?

मध्यप्रदेश के शहडोल शहर की पुरानी बस्ती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 फरवरी की रात एक पिता ने कथित तौर पर पत्नी और 16 वर्षीय बेटी को जहर मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी, फिर खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान बेटी स्वाति गुप्ता और पिता शंकर लाल (40) की मौत हो गई, जबकि मां राजकुमारी गुप्ता (38) मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है।

मरने से पहले स्वाति ने पुलिस के सामने बयान दिया था—“पापा दो लीटर की कोका-कोला की बोतल लाए थे। मम्मी और मुझे दो-दो गिलास दिए… बाकी रखने को कहा, बोले अंशु आएगा तो वह भी पी लेगा।” थोड़ी देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बेटी का आखिरी फोन: “पापा ने कुछ पिला दिया है, बचा लो”

पड़ोसियों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर स्वाति ने पिता के दोस्त सतीश को फोन कर कहा—“पापा ने कुछ पिला दिया है, बचा लो।” शुरुआत में बात को गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन उल्टियों में तेज बदबू और हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

घर पहुंचने पर मां-बेटी आंगन में उल्टी करती मिलीं, जबकि शंकर लाल छत पर बेहोश पड़ा था। इलाज के दौरान पहले स्वाति और फिर गुरुवार रात शंकर लाल ने दम तोड़ दिया।

ऑनलाइन गेम ‘BDG’ और ‘Aviator’ में 4 लाख से ज्यादा हारे

परिवार के मुताबिक, शंकर लाल को ऑनलाइन गेम ‘बीडीजी’ और ‘एविएटर’ खेलने की लत थी। वह अब तक करीब 4 लाख रुपये हार चुके थे। कर्ज बढ़ता गया और आर्थिक तंगी गहराती गई।

करीबियों का कहना है कि सोमवार को ही उन्होंने 50 हजार रुपये गंवाए थे और 20 हजार रुपये और जुटाए थे। वे अक्सर कहते थे—“एक बार बड़ा जीत गया, तो सब रिकवर कर लूंगा।” यही सोच उन्हें खेल से दूर नहीं कर पाई।

बेटे को जानबूझकर छोड़ा?

शंकर लाल का बेटा अनिकेत (15) 10वीं का छात्र है और बोर्ड परीक्षाएं दे रहा है। घटना वाले दिन पिता उसे पेपर दिलाने खुद ले गए थे। दोपहर में उसे दोस्त की दुकान पर बैठाकर खुद घर लौट आए। पुलिस का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर बेटे को अलग छोड़ा, यानी उसे नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं था।

बहन और पिता की मौत के बाद अनिकेत ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को उसका फिर पेपर है।

मां आईसीयू में, बार-बार बच्चों को बुला रही

मां राजकुमारी गुप्ता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, वह होश में आने के बाद लगातार बेटा और बेटी से मिलने की जिद कर रही है। रात में ऑक्सीजन पाइप हटाने की कोशिश पर डॉक्टरों को उसके हाथ-पैर बांधने पड़े थे।

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल जब्त

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और ऑनलाइन गेम में भारी नुकसान को घटना की वजह माना जा रहा है। मोबाइल जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गैंबलिंग पर सख्ती

मध्यप्रदेश में पब्लिक गैंबलिंग कानून के तहत जुआ और सट्टेबाजी प्रतिबंधित है। बिना वैध लाइसेंस के रियल-मनी बेटिंग प्लेटफॉर्म संचालित करना गैरकानूनी है। ऐसे में ‘BDG’ और ‘Aviator’ जैसे ऑनलाइन गेम्स की वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन