Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल के समधिन नदी में डूबने से लड़के की मौत : इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम केल्हारी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां समधिन नदी में नहाने गया एक 15 वर्षीय नाबालिग गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ गया था नहाने, बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, केल्हारी निवासी दीपेश प्रजापति (15 वर्ष), पिता महेश प्रजापति रविवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास ही बहने वाली समधिन नदी में नहाने के लिए गया था। नदी का यह घाट दीपेश के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां आमतौर पर गांव के बच्चे और लोग नहाने जाते हैं।

नहाने के दौरान दीपेश अचानक अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसे छटपटाता देख नदी में मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

दोस्तों ने दी सूचना, स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला शव

दीपेश को डूबता देख उसके एक दोस्त ने तुरंत दौड़कर गांव पहुंचाया और परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई। हादसे की खबर मिलते ही दीपेश के रोते-बिलखते परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे।

इस बीच ब्यौहारी थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाबालिग दीपेश के शव को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला।

इकलौता बेटा था दीपेश, पोस्टमार्टम के लिए पिता को समझाना पड़ा

शव मिलने के बाद जब पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कानूनी प्रक्रिया शुरू की, तो मृतक के पिता महेश प्रजापति ने अपने बेटे का शव विच्छेदन (पोस्टमॉर्टम) कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने रोते हुए बताया कि दीपेश उनका इकलौता बेटा और बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था।

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शोक संतप्त पिता को ढांढस बंधाया और समझाया कि आकस्मिक या संदेहास्पद मौत के मामलों में मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराना कानूनी रूप से अनिवार्य प्रक्रिया है।

पुलिस की समझाइश और कानूनी अनिवार्यता को समझने के बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। ग्रामीणों के अनुसार दीपेश बेहद मिलनसार स्वभाव का बालक था। पुलिस ने इस घटना के बाद ग्रामीणों से नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन