Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नहर में गिरी कार : 3 युवकों की मौत, गाड़ी में फंसे युवक गेट का कांच पीटते रहे, देखते ही देखते डूबे

एमपी के इटारसी–पथरोटा मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ते हुए गहरे पानी में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर पटेल के रूप में हुई है, जो कार चला रहा था। अन्य दो मृतकों में शिवम तिवारी (26) निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) निवासी जय प्रकाश नगर, पुरानी इटारसी शामिल हैं।

पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नहर में गिरी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक बेकाबू हुई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

अंदर फंसे युवक बचने की कोशिश करते रहे

एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने और कांच तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दीं, लेकिन कार लॉक हो जाने और गहरे पानी में जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके।

स्थानीय युवक ने बचाने की कोशिश की

हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और कार सवारों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।

पुलिस और SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए नर्मदापुरम से SDRF टीम को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका।

कार के अंदर तीनों युवक मृत मिले

जब कार को बाहर निकाला गया और दरवाजे खोले गए, तो अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में मिले। बाद में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

कांच तोड़ने की कोशिश के मिले निशान

SDRF अधिकारियों के अनुसार, कार के शीशों पर अंदर से मारने के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि युवक बाहर निकलने के लिए आखिरी समय तक संघर्ष करते रहे।

सिवनी मालवा से लौट रहे थे युवक

परिजनों के अनुसार, तीनों युवक कार से सिवनी मालवा गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। शिवम तिवारी के पिता महेश तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें सुबह करीब 6 बजे मिली, जब वे एक शादी समारोह में थे।

आखिरी बार मां से हुई थी बात

अभि चौहान के पिता राकेश चौहान ने बताया कि रात में बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह कार से लौट रहा है। मां ने उससे खाना खाने को लेकर बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अभि परिवार का इकलौता बेटा था।

लकी पटेल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लकी पटेल के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके बड़े भाई की भी कुछ साल पहले नर्मदा में डूबने से मौत हो गई थी। परिवार में दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। हादसे के समय लकी की मां वैष्णो देवी यात्रा पर थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन