Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने फांसी लगाई: 15 दिन पहले वापस ली थी शिकायत, ड्यूटी से लौटते ही उठाया कदम

MP Gwalior Troubled by molestation girl commits suicide: ग्वालियर में एक 22 वर्षीय युवती ने मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगा ली। वह आंगनवाड़ी में काम करती थी। उसी समुदाय का एक लड़का मनीष कुशवाह उसे लगातार परेशान कर रहा था।

युवती ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। सामाजिक दबाव के चलते उसने 15 दिन पहले शिकायत वापस ले ली थी। शनिवार को जब लड़के ने उसे फिर से परेशान किया, तो उसने यह कदम उठाया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

माँ पहुँची तो बेटी को फंदे से लटकता देखा

घटना शनिवार रात गंगा मालनपुर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि रानी कुशवाह रिपोर्ट तैयार करके ड्यूटी से लौटी थीं। इस दौरान वह डिप्रेशन में थीं। घर आते ही वह सीधे अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब माँ उन्हें बुलाने आईं, तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटकता देखा। परिजनों ने फंदा काटकर उसे अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

आरोपी के परिजनों ने बनाया था दबाव

बताया जा रहा है कि मनीष कुशवाह आते-जाते युवती को परेशान करता था। फब्तियां कसता था। लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और युवक की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी थाने बुलाया। आरोपी मनीष अपने पिता के साथ थाने पहुंचा। यादव समाज के कुछ प्रभावशाली लोग भी आए। उनके दबाव में आकर पीड़ित युवती और उसकी मां ने राजीनामा कर लिया था।

आरोपी ने एडिट की हुई तस्वीरें वायरल की थीं

युवती के चाचा जीवन कुशवाह ने बताया कि मनीष उसे एक साल से परेशान कर रहा था। परिजनों को पूरी घटना का पता 3 महीने पहले ही चला। शनिवार को आरोपी ने युवती के साथ अपनी तस्वीरों को एडिट करके वायरल कर दिया। जिससे वह डिप्रेशन में थी। ड्यूटी से लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया।

आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि युवती ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने 15 दिन पहले राजीनामा कर लिया था। अब क्या इस कदम के पीछे वही युवक है या फिर कुछ और बात है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन