Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

प्रेमिका की शादी तय होते ही बौखलाया प्रेमी : घर में घुसकर हंसिए से गला रेत किया कत्ल, ढाई साल का प्यार बना हत्या की वजह

ग्वालियर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। शादी की बात पक्की होने के बाद युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह गुस्से और जुनून में आ गया।

20 जनवरी की दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी समीर कुशवाह अपनी प्रेमिका निशा से मिलने उसके घर पहुंचा। निशा ने उसे साफ तौर पर वापस जाने के लिए कह दिया। यह बात समीर को बर्दाश्त नहीं हुई और उसका गुस्सा हिंसा में बदल गया।

पास पड़े हंसिए से किया जानलेवा हमला

गुस्से में समीर ने घर में पड़े हंसिए को उठाया और निशा के गले पर वार कर दिया। वह तब तक मौके पर खड़ा रहा, जब तक निशा की सांसें थम नहीं गईं। वारदात के दौरान उसने उससे गुस्से में सवाल भी किए।

बचपन की दोस्ती से शुरू हुआ था रिश्ता

निशा (21) और समीर एक ही मोहल्ले में रहते थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। करीब ढाई साल पहले दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। उन्होंने साथ जीवन बिताने के वादे भी किए थे।

परिवार ने तय कर दी थी युवती की शादी

कुछ समय बाद निशा के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। समीर बेरोजगार था, जिस कारण परिवार उसे पसंद नहीं करता था। माता-पिता के दबाव में निशा ने शादी के लिए हां कर दी और 20 अप्रैल की तारीख तय हो गई।

बातचीत बंद होने से बढ़ता गया जुनून

शादी तय होने के बाद निशा ने समीर से दूरी बनानी शुरू कर दी। वह उससे बात करने से बचने लगी, जिससे समीर लगातार परेशान और गुस्से में रहने लगा।

शादी तुड़वाने की कोशिश, मंगेतर को दी धमकी

समीर ने शादी रुकवाने के लिए कई प्रयास किए। उसने मोहल्ले में बदनामी फैलाने की कोशिश की और निशा के मंगेतर को फोन कर अफेयर की जानकारी दी। यहां तक कि बारात आने पर गोली मारने की धमकी भी दी।

दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी

घटना वाले दिन निशा घर में अकेली थी। इसी दौरान समीर बाउंड्री वॉल फांदकर घर में दाखिल हुआ। उसने निशा का हाथ पकड़कर शादी करने की जिद की, लेकिन निशा ने साफ इनकार कर दिया।

दो वार गले पर, फिर पत्थर से कुचला सिर

इनकार सुनते ही समीर ने हंसिए से निशा के गले पर दो वार किए। जब वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तो उसने पत्थर से उसके सिर पर भी हमला किया। मौत की पुष्टि होने के बाद वह बाइक से फरार हो गया।

मोबाइल भाई को देकर छिपा, पुलिस ने दबोचा

हत्या के बाद समीर ने अपना मोबाइल भाई को दे दिया और फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि प्रेमिका द्वारा बातचीत से इनकार और शादी तय होने से आरोपी बेहद नाराज था, जिसके चलते उसने हत्या की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन