Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: मां और दो बच्चों की घर में फंदे पर लटकी मिली लाश: दोनों बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे, पिता जब घर लौटे तब पता चला

MP Dindori Mother and two children's bodies found: एमपी के डिंडौरी में एक घर में मां और दो बच्चों के शव लटके मिले। इसका पता तब चला जब पिता घर लौटा। बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पिता ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घर को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात मेंहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में हुई। राजेंद्र प्रजापति गांव में फुल्की चाट का ठेला लगाते हैं।

रात करीब 8 बजे जब वे काम से लौटे तो घर में टीवी चल रही थी। रोज की तरह सब कुछ सामान्य लग रहा था। कमरे में देखा तो पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे से लटके हुए थे। पुलिस को सूचना दी गई।

एएसआई सुनील पटेल ने बताया, जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। एसपी वाहिनी सिंह और एसडीओपी मुकेश अविंदा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कुछ परिजनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां एसपी उनसे मामले की जानकारी ले रहे हैं।

करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी

पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तक महिला अपनी समोसा-मंगोड़े की दुकान पर देखी गई थी। इसके बाद वह घर चली गई। रात में जब पति घर पहुंचा तो उसने देखा कि तीनों फंदे से लटके हुए थे। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद वह करीब 9 बजे थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पति बोला- बीमारी से परेशान थी पत्नी

महिला के पति राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि हम दोनों की शादी 2011 में एक सम्मेलन में हुई थी। मैं ठेला चलाता हूं। कुछ दिनों से पत्नी कह रही थी कि उसे नींद नहीं आ रही है, हाथ-पैर में दर्द रहता है। मैंने कई बार उसका इलाज भी कराया, लेकिन उसकी बीमारी बनी रही। कभी-कभी मैं पत्नी से कहता था, तुम मुझे परेशान कर रही हो। मैं कहीं चला जाऊंगा।

शुक्रवार सुबह मैं काम पर चला गया। मेरी पत्नी भी दुकान पर आई और समोसा मसाला तैयार करके ले गई। दोपहर करीब ढाई बजे घर आया तो दोनों बच्चों को गेट पर देखकर दुकान पर चला गया। रात को घर आया तो दरवाजा खटखटाया, नहीं खुला तो पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गया। तीनों फंदे से लटके थे, बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे। मैंने उन्हें नीचे उतारा, उम्मीद थी कि शायद कोई बच जाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन