Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अनूपपुर में जंगल से मिली महिला की लाश : सड़ी हुई हालत में थी, विक्षिप्त अवस्था में गांवों में घूमती थी, नहीं हुई शिनाख्त

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के केकरपानी गांव से सटे जंगल में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह बीते कुछ दिनों से केकरपानी और खोलईया गांवों में अकेले, विक्षिप्त अवस्था में घूमती देखी जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोगों ने उसे भोजन और पानी भी उपलब्ध कराया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने केकरपानी जंगल में महिला को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने वनरक्षक और ग्राम पंचायत सरपंच को जानकारी दी। सरपंच द्वारा तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सड़ी हुई हालत में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। शव कुछ दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में था। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेज दिया गया है।

पुलिस अज्ञात वृद्ध महिला की पहचान के प्रयास कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन