Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

Anuppur में मवेशियों की तस्करी : बूचड़खाने ले जाई जा रहीं 3 भैंसें जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

एमपी के अनूपपुर जिले में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सरई पुलिस चौकी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक वाहन से तीन भैंसों को बरामद किया, जिन्हें उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करपा की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन में भैंसों को काले रंग की पन्नी से ढककर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर मौके पर घेराबंदी की।

वाहन रोकते ही आरोपी जंगल की ओर भागा

करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद संदिग्ध मालवाहक वाहन करपा की ओर से आता दिखा। जैसे ही पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, वैसे ही एक व्यक्ति वाहन से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में मौजूद दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

कपूरचंद्र यादव (30 वर्ष), निवासी पोंगरी, सोहागपुर, शहडोल

रामकुशल रैदास (50 वर्ष), निवासी भुरसी, गोहपारु, शहडोल

के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान कमलेश चौधरी, निवासी खामा के रूप में की गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नहीं दिखा सके पशु परिवहन के वैध दस्तावेज

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मालवाहक वाहन अकबर खान, निवासी खामा का है और उसी के निर्देश पर भैंसों को लोड किया गया था। जब पुलिस ने पशु परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

वाहन और भैंसें जब्त, केस दर्ज

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और पशु परिवहन नियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये का मालवाहक वाहन और 1 लाख रुपये मूल्य की तीन भैंसें जब्त की हैं।

भैंसों को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा गया

अनूपपुर जिले में काजी हाउस उपलब्ध न होने के कारण जब्त की गई भैंसों को बाल करण ढोलिया की देखरेख में सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन