Logo
Breaking News Exclusive
आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक

: MP में मां ने 4 बेटियों के साथ खाया जहर: आर्थिक तंगी से थी परेशान, इसलिए कीटनाशक दवा खरीदी और सबको खिला दिया

Mother consumed poison with 4 daughters in Ashoknagar district of MP: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आर्थिक तंगी से परेशान होकर चंदेरी के शंकरपुर गांव में एक महिला ने 4 बेटियों के साथ जहर खा लिया। घटना के बाद महिला और उनकी बेटियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बड़ी बेटी और मां की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन बेटियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। घटना शनिवार दोपहर की है।

दरअसल, शंकरपुर निवासी रश्मि (37) पति राकेश यादव अपने पांच बच्चों को आटो से लेकर चंदेरी गई और वहां कीटनाशक दवा खरीदी। इसके बाद वापस लौटते समय प्राणपुर गांव के पास उसने मुस्कान (13), रागनी (11), प्रियांशी (9) और इछा (6) को कीटनाशक खिला दिया। इसके बाद महिला ने भी इसे खा लिया।

हालांकि उसने अपने तीन साल के बेटे शिव को जहर नहीं दिया था। इसके बाद सभी सड़क पर ही उल्टियां करने लगे। सड़क से निकल रहे लोगों ने उन्हें उल्टियां होते देखा तो पास में ही पड़ी कीटनाशक पर नजर चली गई। इसके बाद तत्काल सभी को इलाज के लिए चंदेरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सतपैया गांव के रहने वाले कुंमरराज ने बताया कि उनका साला राकेश अकेला ही है। जब उसकी 6 साल की उम्र थी तब उसके माता-पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह बहन के पास ही रहता था। तीन साल पहले अचानक उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई, जिसके वह इधर-उधर भटकने लगा। इस समय परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन