Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

मां और दो मासूम बेटों के शव फांसी पर लटके मिले : MP में दिल दहला देने वाली घटना, पिता खेत से लौटा तो वारदात का पता चला

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बेटों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना रहली थाना क्षेत्र के मैनाई गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, रचना लोधी (32) और उसके दो बेटे ऋषभ (5) व राम (2) गुरुवार रात अपने कमरे में अलग-अलग फंदों पर लटके मिले। रचना के पति राजेश लोधी और उनके बड़े भाई ब्रजेश लोधी खेत में सिंचाई करने गए हुए थे। रात करीब पौने 10 बजे जब दोनों घर लौटे, तभी राजेश के कमरे से चीखने की आवाज आई।

रस्सियां काटकर तीनों को नीचे उतारा

ब्रजेश लोधी ने बताया कि वे दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां बहू और दोनों बच्चों को फांसी पर लटका देखा। दोनों भाइयों ने तुरंत रस्सियां काटकर तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, वहीं कमरे का दरवाजा भी खुला मिला है। ऐसे में यह मामला आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत, इस पर अभी संशय बना हुआ है।

शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया

सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुक्रवार को शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया।

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन