Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

MP में रेत माफिया बेलगाम, SDM पर हमला : गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर

मध्यप्रदेश के भिंड में रेत माफिया की दबंगई सामने आई है। अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम की गाड़ी को माफिया के ट्रैक्टर ने जानबूझकर टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि एसडीएम की कार को आगे से नुकसान पहुंचा है।

घटना सोमवार सुबह मिहोना बायपास की है। जानकारी के अनुसार, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद वे सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रॉयल्टी और ओवरलोड रेत के साथ पकड़ी गईं।

ट्रैक्टर एसडीएम की गाड़ी में घुसा दिया

जब एसडीएम ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, तो एक चालक ने कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर ट्रैक्टर एसडीएम की गाड़ी में घुसा दिया। टक्कर से सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद एसडीएम ने मिहोना थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन, ओवरलोडिंग और शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

SDM बोले- सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

इस पूरे मामले पर एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा कि अवैध रेत परिवहन आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन