Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में बिजली गिरने से युवक की मौत,3 घायल, एक की हालत गंभीर मंत्री दिलीप जायसवाल के दौरे में गाड़ियों की फौज, जानिए ईंधन बचाओ पर कैसे उबली सियासत ? कांग्रेस सांसद बोले-RSS के कार्यकर्ता आएं तो कहिए PM हिंदुस्तान को बेच दिया MP की BJP नेता कैसे बनी ब्लैकमेलर; प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर और शराब कारोबारी टारगेट, अश्लील VIDEO बनाया 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स; BJP के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास पर फोकस, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी 700 कूलर, कार जलकर खाक, इधर अंडरग्राउंड केबल पाइप जलकर खाक, आसमान में काले धुएं का गुबार डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा तनाव 11 मई को रेलवे स्टेशन से हुआ था रवाना, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद शहडोल में बिछी 2 युवक और एक लड़की की लाशें, सड़क पर चीख-पुकार मची रही गरियाबंद में बिजली गिरने से युवक की मौत,3 घायल, एक की हालत गंभीर मंत्री दिलीप जायसवाल के दौरे में गाड़ियों की फौज, जानिए ईंधन बचाओ पर कैसे उबली सियासत ? कांग्रेस सांसद बोले-RSS के कार्यकर्ता आएं तो कहिए PM हिंदुस्तान को बेच दिया MP की BJP नेता कैसे बनी ब्लैकमेलर; प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर और शराब कारोबारी टारगेट, अश्लील VIDEO बनाया 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स; BJP के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास पर फोकस, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी 700 कूलर, कार जलकर खाक, इधर अंडरग्राउंड केबल पाइप जलकर खाक, आसमान में काले धुएं का गुबार डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा तनाव 11 मई को रेलवे स्टेशन से हुआ था रवाना, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद शहडोल में बिछी 2 युवक और एक लड़की की लाशें, सड़क पर चीख-पुकार मची रही

इंदौर हनी ट्रैप की इनसाइड स्टोरी : MP की BJP नेता कैसे बनी ब्लैकमेलर; प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर और शराब कारोबारी टारगेट, अश्लील VIDEO बनाया

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: इंदौर पुलिस ने शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से जुड़े हनी ट्रैप मामले में एक और महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। बुधवार को सागर से हिरासत में ली गई इस आरोपी का नाम रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी है। इसे ही हनी ट्रैप नेटवर्क की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। रेशू भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रह चुकी है।

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: इससे पहले क्राइम ब्रांच ने मामले की मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन, महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी समेत हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लिया था। श्वेता ने पुलिस के सामने मामले में सरकारी गवाह बनाने की इच्छा जताई है।

प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा- जांच में सामने आया है कि रेशू, अलका और श्वेता के साथ कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क में सक्रिय थी। उसने श्वेता विजय जैन के माध्यम से इंदौर निवासी अलका दीक्षित से संपर्क किया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई।

हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा से पूछताछ

अब पुलिस की प्राथमिकता रेशू और अलका के पास मौजूद कथित हनी ट्रैप वीडियो, ऑडियो और अन्य डिजिटल सबूत जब्त करने की है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कुछ ऑडियो-वीडियो फाइलें भी रिकवर किए जाने की जानकारी सामने आई है। हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा से भी देर रात तक पूछताछ की गई। पुलिस को अलका से उसके सीधे संपर्क के संकेत मिले हैं।

निमाड़ के नेता को भी बनाया था निशाना

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: जांच में यह भी सामने आया है कि रेशू और उसके साथियों ने निमाड़ क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता को भी निशाना बनाया था। इस नेता का इंदौर स्थित मकान अलका दीक्षित के इलाके में ही है।

जब अलका ने चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने की कोशिश की, तब उसने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया था। इसके जवाब में अलका ने कथित हनी ट्रैप वीडियो दिखाते हुए कहा कि जिन बड़े लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, उनके वीडियो भी उसके पास मौजूद हैं।

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: जानकारी के मुताबिक, ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिलने के 19 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। चिंटू ठाकुर पहले से ही इंदौर के आजाद नगर थाने में हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी है।

पेशी के दौरान बनाई ब्लैकमेलिंग की योजना

श्वेता विजय जैन की अलका दीक्षित से जेल में दोस्ती हुई थी। कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान श्वेता, रेशू को लेकर अलका से मिलने पहुंचती थी। इसी दौरान कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की योजना बनाई गई।

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: रेशू ने अलका को बताया था कि उसके कई नेता, प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर, शराब कारोबारी और अफसरों से संपर्क हैं, जिन्हें निशाना बनाकर आसानी से रुपए ऐंठे जा सकते हैं।

Indore Bhopal Honeytrap Scandal | Raish Arrested; Politicians In Crisis: पुलिस रिमांड के दौरान श्वेता विजय जैन ने बताया कि अलका और रेशू दोनों उसके संपर्क में थीं। उसने अलका को समझाया था कि जिन लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है, वे बेहद प्रभावशाली हैं। इसके बावजूद अलका नहीं मानी। श्वेता ने सरकारी गवाह बनाने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन