Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

खुद की कनपटी पर गोली मारी, भेजा बाहर आया : बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग के बाद वह करीब 6 फीट दूर जाकर नाली में गिर गया। भेजा बाहर आ गया है। मामला सेवढ़ा के रसूलपुरा गांव का है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जसराम गुर्जर (55) के रूप में हुई है। उसे शराब पीने की लत थी। वह अक्सर नशे की हालत में घर पर विवाद करता था। रविवार दोपहर भी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई थी।

315 बोर की लाइसेंसी रायफल से की फायरिंग

परिजन के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर घरवालों और उसके बड़े भाई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। परिवार के लोग उसे शांत कराने का प्रयास करते रहे। इसके बाद जसराम अपनी 315 बोर की लाइसेंसी रायफल लेकर घर से बाहर निकल आया।

हथियार देखकर परिजन घबरा गए और उसे रोकने लगे। परिवार के लोगों ने उसे समझाने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। जसराम ने रायफल सिर पर टिकाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही वह करीब 6 फीट दूर जाकर नाली में गिर पड़ा।

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी

घटना इतनी अचानक हुई कि मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसडीओपी बोले- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

एसडीओपी अजय चनाना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 315 बोर की लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजन और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

उन्होंने बताया- जसराम गुर्जर शराब के नशे में मोहल्ले में उत्पात मचा रहा था। बड़े भाई संतोष गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह नाराज हो गया। अपने भाई से कहा, अगर तुम्हें मुझसे दिक्कत है, तो मैं खुद को खत्म कर लेता हूं। इसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

जसराम गुर्जर तीन भाइयों में मंझला था

जसराम गुर्जर तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम संतोष गुर्जर और छोटे भाई का नाम अरविंद गुर्जर है। उनके पिता का नाम मथुरा गुर्जर है। घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक जसराम गुर्जर के नाम पर लाइसेंसी थी।

उन्होंने बताया कि जसराम भिंड जिले की एक निजी खदान में कार्यरत था। लंबे समय से वहां काम कर रहा था। वह समय-समय पर गांव आता-जाता रहता था। घर में आए दिन विवाद करता था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन