Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: National Highway से दुल्हन किडनैप, दूल्हे को पीटा: लड़की कह रही थी आकाश इसे मत मारो, MP से शादी कर राजस्थान जा रहे थे

Bride kidnapped from National Highway groom beaten: गुना में रविवार को दिनदहाड़े एक दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। इस दौरान दूल्हे के साथ मारपीट भी की गई। दूल्हा दुल्हन को लेकर अशोकनगर से राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था। इसी दौरान रुठियाई के पास कुछ लोगों ने उसकी कार रोकी और दुल्हन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विक्रम नायक की शनिवार को अशोकनगर के रतिखेड़ा गांव की युवती से शादी हुई थी। शनिवार को राजस्थान से बारात आई थी। शनिवार रात को शादी की रस्में निभाई गईं। रविवार सुबह विक्रम अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से अशोकनगर से राजस्थान के लिए निकला। अपहरणकर्ता अशोकनगर से ही उनका पीछा कर रहे थे जानकारी के अनुसार कार में ड्राइवर, दूल्हा-दुल्हन, दुल्हन की दादी और मौसी बैठे थे। एक रस्म के चलते दुल्हन के परिजनों ने दोनों को कार में बैठा लिया। दूल्हे विक्रम नायक ने बताया कि वह रविवार सुबह साढ़े नौ बजे दुल्हन को लेकर अशोकनगर से निकला था। अपहरणकर्ताओं ने अशोकनगर से ही कार का पीछा करना शुरू कर दिया था। स्कार्पियो सवारों ने कार रोककर दूल्हे से मारपीट की दूल्हे विक्रम ने बताया कि जब कार गुना के गादेर इलाके में पहुंची तो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे अपहरणकर्ताओं ने गुना जिले के रुठियाई रुठियाई चौकी के सामने नेशनल हाईवे-46 पर अपनी कार खड़ी कर दी। हमारी कार के पीछे एक बाइक खड़ी कर दी, ताकि हम भाग न सकें। दुल्हन अपहरणकर्ता से कह रही थी- आकाश उसे मत मारना स्कार्पियो से सात-आठ लोग उतरे और चाकू से कार का शीशा तोड़ दिया। उन लोगों ने मुझे कार से बाहर निकाला और मारपीट की। इसके बाद दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर भाग गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने हमारी कार के टायर भी पंचर कर दिए। दुल्हन बरामद, देवास के पास 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार विक्रम ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुठियाई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दूल्हे से पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर देवास के पास 5 अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। दुल्हन को भी बरामद कर लिया गया है। राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डुडवे ने बताया कि अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो इंदौर पासिंग की है। कार में जीपीएस लगा हुआ है, जिससे पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिलती रही। देवास के पास आरोपी कार छोड़कर पैदल भाग रहे थे। एसडीओपी दीपा डुडवे ने इसकी पुष्टि की है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन