Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अनूपपुर में शातिर ड्रग स्मगलर गिरफ्तार : कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर ड्रग स्मगलर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹78,000 आंकी जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध नशे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और शहर में इसके मुख्य खरीदार कौन हैं।

पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड पर स्पेशल घेराबंदी, संदिग्ध हालत में मिला आरोपी

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से एक सटीक इनपुट मिला था कि शहर में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप खपाने की तैयारी है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम ने पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड के पास तगड़ी घेराबंदी की।

इसी दौरान वहां संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिव तिवारी उर्फ शिवम (उम्र 20 वर्ष) निवासी पटौराटोला (नई सब्जी मंडी, वार्ड क्रमांक-02) बताया।

₹78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

जब पुलिस टीम ने आरोपी शिव तिवारी की मौके पर ही जामा तलाशी ली, तो उसके पास से 3.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। नशीले पदार्थ की जब्ती बनाते हुए पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गंभीर धाराओं (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

लड़ाई-झगड़े का पुराना रिकॉर्ड, पुलिस खंगाल रही ड्रग्स का सोर्स

कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी शिव तिवारी एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही अनूपपुर कोतवाली थाने में मारपीट, लड़ाई-झगड़े और अन्य धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

कार्रवाई करने वाली टीम को सराहना

इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह बालरे, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह, नितिन नामदेव और आरक्षक प्रकाश तिवारी की मुख्य भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के जेल जाने के बाद भी मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह महंगी ड्रग्स किस मुख्य सप्लायर से लेकर आता था और कॉलेज रोड या शहर के अन्य इलाकों में किन-किन युवाओं को इसे बेचता था। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन