Logo
Breaking News Exclusive
अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता

: महिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी: फेसबुक पर विज्ञापन देखकर कराया रजिस्ट्रेशन, फ्रॉड बोला- कंपनी 6 महीने में रकम दोगुनी कर देगी

Woman deputy director cheated for 90 lakhs in Raipur:रायपुर में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप संचालक माया तिवारी से करीब 90 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर रजिस्ट्रेशन कराया था। ठगी में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने कहा था कि अगर आप हमारी कंपनी में पैसा लगाएंगे तो 6 महीने में दोगुना मुनाफा मिलेगा।

उप संचालक माया तिवारी जालसाजों के जाल में फंस गईं। उन्होंने 20 से ज़्यादा ट्रांजेक्शन में जालसाजों को पैसे भेजे। जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिला ने नवा रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर रजिस्ट्रेशन किया

राखी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता माया तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें कहा गया था कि सरकार के सपोर्ट से अगर आप हमारी कंपनी में पैसा लगाते हैं, तो 6 महीने में दोगुना मुनाफा मिलेगा।

माया तिवारी ने बताया कि विज्ञापन में एक वीडियो भी था, जिसे देखकर उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद माया तिवारी ने लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन किया। वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद एक महिला का फोन आया। उसने अपना नाम जारा अली खान बताया।

महिला ठग बोली-आपने अच्छा डिसीजन लिया

ठग महिला ने माया तिवारी से कहा कि आपने रजिस्ट्रेशन करके अच्छा डिसीजन लिया है। इसके बाद कहा कि आपकी रकम को मैनेज करने के लिए हमारी बुल मार्केट कंपनी एक अकाउंट ऑफिसर नियुक्त करेगी।

थोड़ी देर बाद दूसरी महिला संगीता शर्मा का कॉल आया, जिसने खुद को अकाउंट ऑफिसर बताया और फोनपे के जरिए 18-19 हजार के 4-5 ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद माया को अलग-अलग नंबरों से कॉल आते रहे और उन्हें अलग-अलग अकाउंट नंबरों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

20 से ज्यादा बार में भेजे रुपए

माया ने उनपर भरोसा करके करीब 20 से ज्यादा बार पैसे भेजे। इसमें 2.36 लाख, 4 लाख, 50 हजार, 4.52 लाख, 11.3 लाख, 4.81 लाख 9.5 लाख और कई अन्य ट्रांजैक्शन थे। इसके अलावा माया ने फोनपे से भी पैसे भेजे। पैसे मंगवाने के लिए हर बार अलग-अलग अकाउंट नंबर दिए गए।

जुलाई में दोगुने पैसे का दिया झांसा

ठगों ने माया से कहा कि जुलाई तक उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। पीड़िता उनके झांसे में आ गई और ठगों के अकाउंट में करीब 89 लाख 67 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन जब तय समय तक पैसे वापस नहीं मिले तो माया को शक हुआ।

इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस मामले में राखी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन