Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: पिंजरे में तेंदुआ: मुर्गे की चक्कर में फंसी मादा, पर आदमखोर है या नहीं, ये पता नहीं; अब नर और शावकों की तलाश

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में वन विभाग की टीम ने एक मादा तेंदुआ को पकड़ लिया है। मादा तेंदुआ मुर्गा खाने के चक्कर में पिंजरे में घुसी और कैद हो गई। सात दिनों से पकड़ने की कोशिशा में लगी टीम ने बुधवार सुबह तेंदुए को पिंजरे में देखा तो खुशी से झूम उठी। हालांकि यही वो आदमखोर तेंदुआ है, इसका पता नहीं है। टीम को अब नर तेंदुए और उसके शावकों की तलाश है। अफसरों के मुताबिक, पकड़ी गई मादा तेंदुए को कानन पेंडारी भेजा जाएगा। 

यह भी पढ़ें...आदमखोर तेंदुए का आतंक: खेत से लौट रहे युवक को मारकर घसीट ले गया, जंगल में मिला शव; 36 दिन में चौथी मौत

एक माह से इलाके में तेंदुए का आतंक
दरअसल, जनकपुर वन परिक्षेत्र से लगे गांवों में पिछले एक माह से ज्यादा समय से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुआ अब तक दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान ले चुका है। दो दिन पहले भी खेत से लौट रहे एक युवक को तेंदुए ने मार दिया और घसीटकर जंगल में ले गया था। वहीं एक घर में घुसकर बच्चे को उठा ले जाने का प्रयास किया। इस हमले में बच्चा घायल हो गया था। इसके बाद से ग्रामीण भी आक्रोशित हैं। युवक की जान जाने के बाद तेंदुए को मारने ग्रामीण जंगल में भी गए, पर मिला नहीं। 

ड्रोन फुटेज में कई तेंदुए के फुट प्रिंट मिले
दूसरी ओर वन विभाग के साथ ही वाइल्ड लाइफ की टीमें तेंदुए को पकड़ने में जुटी थीं। इसके लिए करीब आधा दर्जन से ज्यादा पिंजरे क्षेत्र में लगाए गए थे। ड्रोन की मदद ली जा रही थी। इसमें एक से अधिक तेंदुओं के फुट प्रिंट मिले, लेकिन पकड़ में कोई नहीं आ रहा था। इस बीच कुंवारपुर क्षेत्र के जंगल में लगाए गए पिंजरे में मादा तेंदुआ फंस गई। इसकी जानकारी अफसरों को लगी तो मनेंद्रगढ़ डीएफओ लोकनाथ पटेल और गुरू घासीदास नेशनल पार्क के डीएफओ वाई राधाकृष्णनन पहुंच गए। 

कानन पेंडारी भेजा जाएगा पकड़े गए तेंदुए को
गुरू घासीदास नेशनल पार्क के डीएफओ राधाकृष्णनन ने बताया कि, मादा तेंदुए को वन विभाग कानन पेंडारी भेजने की तैयारी में है। क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुओं के फुट प्रिंट मिले हैं, इसलिए यह दावे के साथ नहीं कह पा रहा है कि पकड़ी गई मादा तेंदुआ ही आदमखोर है। हालांकि एक तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। तेंदुए को पकड़ने आधा दर्जन से अधिक पिंजरे लगाकर उनमें बकरे और मुर्गिंया बांधी जा रही हैं। 

35 दिनों में तीन की मौत, एक घायल

  • 11 दिसंबर को कुंवारपुर में गौधोरा निवासी 65 वर्षीय महिला फुलझरिया की मौत
  • 23 दिसंबर- कुंवारपुर के छपराटोला में तेंदुए के हमले से 8 वर्षीय सुरेश घायल
  • 3 जनवरी- सिंगरौली गांव की उमा बैगा 48 वर्ष की मौत
  • 15 जनवरी- कुंवारी में रमदमन बैगाद 26 वर्ष की मौत

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन