Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

भूसे के बोरियों के बीच छुपाया 6 करोड़ का गांजा : ट्रक के जरिए ओडिशा से छत्तीसगढ़-UP के रास्ते राजस्थान ले जा रहे थे, 3 तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़–उत्तरप्रदेश सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गांजा भूसे की बोरियों के बीच छुपाकर ओडिशा से लाया गया था और इसे राजस्थान ले जाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात धनवार बैरियर पर RJ 32 GE 0960 नंबर का ट्रक जांच के लिए रोका गया। चालक ने ट्रक में भूसा भरा होना बताया, लेकिन शक होने पर जब गहन तलाशी ली गई तो भूसे के नीचे गांजे से भरे 40 पैकेट मिले। जांच के दौरान ट्रक में सवार तीन युवक भागने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि ट्रक से कुल 1198.46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। मामले में यूपी के तीन गांजा तस्करों अमरीश कुमार (रायबरेली), अमरीश कुमार पटेल (लखनऊ) और मनीष कुमार (अमेठी) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह गांजा तस्करी एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन