Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: सालों बाद टाइगर रिजर्व में बाघ: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुआ, 2019 में मिली थी मादा बाघ

News Desk / Tue, Nov 29, 2022


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में सालों बाद बाघ फिर से नजर आया है। यह नर बाघ रिजर्व में लगाए गए टैक कैमरे में कैद हुआ है। इसके चलते वन विभाग के अफसर काफी खुश हैं। वहीं  उसकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम भी शुरू कर दिए गए हैं। इससे पहले साल 2019 में एक मादा बाघ के होने का पता चला था। 

31 अक्तूबर को कैमरे में कैद हुई थी बाघ की फोटो
टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने ऑल इंडिया टाइगर स्टीमेंशन 2022 के अंतर्गत फेज-3 कैमरा टैप एक्सासाइज के दौरान 31 अक्तूबर 2022 को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ की फोटो कैमरे में कैद हुई। इसके अतिरिक्त एक साल में बाघ के मल के तीन सैंपल भी देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (WTI) को भेजे गए थे। 

WTI ने भी पुष्टि की
सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने बताया कि WTI ने भी रिपोर्ट में बाघ की पुष्टि की है। हालांकि एक से ज्यादा बाघ होने की पुष्टि डीएन सिक्वेसिंग रिर्पोट से हो सकेगी। यह रिपोर्ट फरवरी से अप्रैल के बीच मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वनमंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व और PCCF (वन्य प्राणी) पीवी नरसिंह राव के निर्देशन में यह हुआ है। 

बाघों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही
उपनिदेशक वरूण जैन ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बाघ की आखरी फोटो साल 2019 में उपलब्ध हुई थी, जो कि मादा थी। हाल ही में मिले फोटो और पगमार्ग से नर बाघ के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने बतारया कि टाइगर रिजर्व में प्रशासन की ओर से लगातार बाघ की ट्रैकिंग,  मॉनिटरिंग और रहवास विकास कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इन कोशिशों के चलते निरंतर अंतराल में बाघ के पगमार्ग, मल और फोटोग्राफ्स मिल रहे हैं। एआईजी राष्ट्रीय बांघ संरक्षण प्राधिकरण की ओर से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रंबधन को विशेषकर वन अधिकारी कर्मचारी को बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद होने पर बधाई दी गई है ।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन