Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: राहुल को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, कहा- रमन तो मोदी को श्रद्धांजलि दे चुके, PM ने विदेश में बताए 600 करोड़ वोटर

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के दौरान सांसद राहुल गांधी ने भाषण के दौरान आटा को प्रति लीटर में खरीदना कह दिया। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरू कर दिया। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर निशाना साधा। इधर दिल्ली से लौटते ही सीएम भूपेश ने रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित भाजपा नेताओं को उनके पुराने भाषणों की याद दिला दी, जिनमें उनकी भी जुबान फिसली थी। बघेल ने ट्रोलर्स को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी के भाषण का एक एक शब्द सुन रहे हैं। ऐसे में भाजपा को राहुल जी की बात मानते हुए महंगाई कम कर देनी चाहिए, ताकि देश की जनता को राहत मिले। बघेल ने कहा कि रमन तो मोदी को श्रद्धांजलि भी दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई बढ़ी हुई है। जनता परेशान है। सस्ते में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मिल जाए। आज कोई रसोई गैस की रिफलिंग नहीं करा रहा है। भाषण के दौरान जुबान फिसल गई। राहुल गांधी ने अपनी बात को सुधार लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाते हैं और कहते हैं कि 600 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला है। हिंदुस्तान की जनसंख्या ही 135 करोड़ है और 600 करोड़ मतदाता कहां से कर लिए। इसके बारे में भाजपा कुछ बोलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहते हैं कि इंटर के बाद जो 10वीं में एडमिशन लेगा। कभी होता है ऐसा। भूपेश बघेल ने कहा कि कभी-कभी जुबान फिसल जाती है, लेकिन उन लोगों ने सुधारा नहीं। राहुल गांधी को एक सेकेंड भी नहीं लगा। उन्होंने तुरंत सुधार लिया। फ्लो में बोल रहे थे। दूध के बारे में बात हो रही थी, उसके बाद आटे पर आए तो लीटर में बोल दिए तो आप उनके पीछे पड़ रहे हैं। 

3 दिनों के शिविर में क्या यही सिखाया जाएगा
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश की मूल समस्या पर विपक्ष के नेता यदि कोई बात कहते हैं तो आपको गंभीरता से उसका जवाब देना चाहिए। उसकी हंसी नहीं उड़ाना चाहिए। क्या यही सिखाया जाता है। अभी 3 दिन का शिविर होगा क्या यही सिखाया जाएगा। भूपेश ने कहा कि हम यहां सत्ता में है। क्या हम भाजपा के नेताओं का इस तरह से उपहास उड़ाते हैं। उनके बताए हुए मुद्दों को हम गंभीरता से लेते हैं। कितनी बार इन लोगों की जुबान फिसली है। डॉ. रमन सिंह तो मोदी जी को श्रद्धांजलि दे दिए थे। इसी रायपुर में। याद है आपको कि वह भी वीडियो दिखाना पड़ेगा। कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन क्या आपने अपनी गलतियां सुधारी, नहीं...। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शाम को सोशल मीडिया एकाउंट से लिखा कि BHEL से मोबाइल बनाने वाले राहुल बाबा अब आटा लीटर से ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी ऐसे महान ज्ञानी के मार्गदर्शन में ही काम कर रहे हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन