Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: Korba: सौतेले पिता ने किया 14 साल की लड़की से दुष्कर्म; दो माह पहले ही मां ने की थी दूसरी शादी

News Desk / Mon, Oct 17, 2022


rape demo

rape demo - फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेले बाप ने ही अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।  महिला के चार और आरोपी के पहले से दो बच्चे 
जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का पति उसे करीब दो साल पहले छोड़कर कहीं चला गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें यह लड़की सबसे बड़ी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला ने करीब दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति के भी पहले से दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। इस पर महिला बिना बताए कहीं चली गई। घर में सभी छह बच्चे और आरोपी पिता ही था।  आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया था साथ
इसके बाद रविवार को 14 साल की लड़की को आरोपी बाप ने आइसक्रीम खिलाने की बात कही और अपने साथ कौहड़िया क्षेत्र में ले गया। वहां आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की डर गई। फिर दोनों घर लौट आए। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो वह डरकर भाग गई। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। इसकी भनक आरोपी को लगी तो वह भाग निकला।  आरोपी की तलाश जारी
मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि आरोपी बाप ने फिर दो लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह भाग गई। इसके बाद मामला खुल सका। लड़की के बयान के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उसने पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लड़की को आज मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। 
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेले बाप ने ही अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन