Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: साहित्य परब: राम माधव बोले- महात्मा गांधी चाहते थे राजनीतिक दल न रहे कांग्रेस, उनकी इच्छा एक गांधी पूरी कर रहा

News Desk / Sat, Nov 19, 2022

भाजपा नेता राम माधव।

भाजपा नेता राम माधव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि, महात्मा गांधी का मानना था कि भारत 15 अगस्त, 1947 को 'राजनीतिक रूप से स्वतंत्र' हो गया। वे चाहते थे कि कांग्रेस अब राजनीति दल के रूप में काम करने की जगह सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए काम करे। उन्होंने राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि, महात्मा गांधी की कांग्रेस को भंग करने की इच्छा एक और गांधी से पूरी होती दिखाई दे रही है। 

गांधी जी ने देश की आजादी को माना था राजनीतिक स्वतंत्रता
रायपुर में आयोजित हुए 'साहित्य परब 2022' में शामिल होने पहुंचे राम माधव ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने गांधीजी की बात पर ध्यान देना बंद कर दिया था, इसलिए यह सुझाव उन्हें स्वीकार्य नहीं था। भाजपा नेता ने कहा, जब 15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिली, तो सभी ने इसे 'आजादी' और 'स्वतंत्रता' (स्वतंत्रता) कहा। लेकिन महात्मा गांधी ही एकमात्र व्यक्ति थे, जिन्होंने ऐसा कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा, भारत राजनीतिक रूप से स्वतंत्र हो गया है।

निधन से तीन दिन पहले तैयार किया था प्रस्ताव
राम माधव ने कहा कि, महात्मा गांधी ने अपनी मृत्यु से तीन दिन पहले (30 जनवरी, 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी) एक प्रस्ताव तैयार किया था। इसे वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अगले अधिवेशन में पारित कराना चाहते थे, लेकिन गांधी जी की हत्या हो जाने के चलते वो अधिवेशन आयोजित नहीं किया गया। उन्होंने कहा, उस प्रस्ताव में गांधीजी ने लिखा था कि भारत को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता मिली है, लेकिन सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्वतंत्रता अभी हासिल नहीं हुई है।

भूपेश सरकार की राम वन गमन पथ की तारीफ
भाजपा नेता राम माधव ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी राम वन गमन पथ परियोजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, रायपुर में राम वन गमन पथ के जीर्णोद्धार कार्य के बड़े-बड़े होर्डिंग देखे हैं। यह अच्छा है, क्योंकि देश की विरासत को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की जरूरत है। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच चल रही खींचतान में किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, भगवान राम का वनवास उनके राजनीतिक बलिदान का एक उदाहरण था, लेकिन यहां वह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। 

क्या है राम वन गमन पथ परियोजना
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास में अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया। इस दौरान वे जिन रास्तों पर चले उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने 'राम वन गमन पथ' का नाम दिया है। इस पूरे रास्ते का जीर्णोंधार किया जा रहा है। भगवान राम और माता कौशल्या से संबंधित प्रसंगों की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए राज्य सरकार ने 'राम वन गमन पर्यटन सर्किट' परियोजना शुरू की है। पहले चरण में नौ स्थानों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन