Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: JP Nadda Raipur Visit: महंगाई-रोजगार पर कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछे ये पांच सवाल

News Desk / Thu, Sep 8, 2022

रायपुर। JP Nadda Raipur Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस ने महंगाई और रोजगार को लेकर पांच सवाल पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को देश चलाते आठ साल हो गए। आठ साल पहले देश की जनता से कुछ वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी। मोदी सरकार के आठ सालों में उन वादों पर कोई काम नहीं हुआ। देश और छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जानना चाहती है कि भाजपा के वादे कब पूरे होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता की तरफ से नड्डा से पांच सवाल पूछे हैं। मरकाम ने कहा कि नड्डा बताएं देश में बेरोजगारी को लेकर उनका क्या मत है? देश की बेरोजगारी दर आठ प्रतिशत है, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.42 प्रतिशत है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल क्यों है? मोदी सरकार देश के युवाओं के रोजगार के लिए क्या कर रही है?
मरकाम ने पूछा कि नड्डा यह भी बताएं कि मोदी सरकार में हर साल दो करोड़ नौकरियां युवाओं को क्यों नहीं मिली? अभी तक 16 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलना था, इस पर भाजपा मौन क्यों हैं? हर नागरिक के खाते में 15 लाख कब आएंगे? पीएम मोदी ने विदेश से कालाधन लाने का वादा किया था? विदेश से मोदी अभी तक कितना काला धन ले आए और कितने कालेधन वाले बेनकाब हुए? किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने के वादे का क्या हुआ? 2022 का 9वां माह चल रहा, अभी तक किसानों की आय दोगुनी करने पर मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका क्या जवाब है? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आई भाजपा के राज में महंगाई 148 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने की बजाय आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स क्यों बढ़ा रही है? पेट्रोल-डीजल 35 स्र्पये लीटर में देने का वादा करने वाली भाजपा प्रति लीटर 35 स्र्पये टैक्स वसूल रही है। देश की जनता को सस्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस कब मिलेगा?
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन