Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

रायपुर में कारोबारी से 11 करोड़ की ठगी : हाई-टेक एब्रेसिव्स कंपनी ने बैंक में गिरवी रखी जमीन बेची; डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में कारोबारी से जमीन के नाम पर 11 करोड़ 51 लाख की ठगी हुई है। पीड़ित ने हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े डायरेक्टर, प्रमोटर शेयर होल्डरों और प्रॉपर्टी ब्रोकर पर आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी का नाम विकास कुमार गोयल है। संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर हैं। सरस्वती नगर में रहते हैं। उन्होंने बलौदाबाजार में जमीन खरीदी और एग्रीमेंट कर 11 करोड़ 51 लाख रुपए एडवांस में दे दिए थे। बाद में पता चला कि जमीन पहले से बैंक में गिरवी है।

इसके बाद कारोबारी विकास ने हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रमोटर शेयरहोल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने हाई-टेक एब्रेसिव्स कंपनी के डॉयरेक्टर, प्रमोटर और शेयरहोल्डर को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण प्रसाद टेकरीवाल, पंकज टेकरीवाल और प्रीतम टेकरीवाल शामिल है। अन्य 9 की तलाश जारी है।

हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने रायपुर के कारोबारी को फर्जी तरीके से जमीन बेची। (फाइल फोटो)

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, विकास कुमार गोयल 16 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और प्रॉपर्टी ब्रोकर रोहित कुमार घृतलहरे ने बलौदाबाजार के सिमगा तहसील के ग्राम नेवधा में स्थित लगभग 22.347 हेक्टेयर जमीन की जानकारी दी।

आरोप है कि नारायण प्रसाद टेकरीवाल, लक्ष्मीचंद गुरवानी, पंकज टेकरीवाल, विनोद बाजोरिया, राघवेन्द्र चंद सिन्हा, सेजल राठौर, शकुन्तला देवी टेकरीवाल, रोहित कुमार घृतलहरे, निशा अग्रवाल, निना जैन, नीता मस्कारा और प्रीतम कुमार टेकरीवाल ने भरोसा दिलाया कि जमीन में कोई गड़बड़ी नहीं है।

11.51 करोड़ रुपए एडवांस पेमेंट के तौर पर लिए गए

कारोबारी ने बताया कि सेल्स एग्रीमेंट के बाद संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड ने अलग-अलग तारीखों पर चेक और RTGS के जरिए हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट में कुल 11.51 करोड़ रुपए एडवांस पेमेंट के तौर पर ट्रांसफर किए।

इसके बाद विकास गोयल ने जमीन की पूरी जांच की। जांच के दौरान पता चला कि जमीन पहले से ही एक बैंक के पास गिरवी रखी हुई थी। यह जमीन ग्लोबल हाई-टेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम की एक सिस्टर कंसर्न ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास गिरवी रखी थी।

इसके अलावा 2019 में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) मुंबई ने पहले ही एक आदेश जारी किया था। बैंक को इस जमीन से अपना बकाया वसूलने का अधिकार दिया गया था।

हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया।

NOC न देने और रकम वापस न करने के आरोप

बिजनेसमैन विकास कुमार गोयल ने बताया कि जब उन्होंने बैंक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा, तो आरोपी ने न तो NOC दिया और न ही एडवांस पेमेंट वापस किया। 9 जनवरी 2026 को हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड को एक औपचारिक पत्र भी भेजा गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

पीड़ित बिजनेसमैन का आरोप है कि हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रमोटर शेयरहोल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मिलकर इस धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया। सरस्वती नगर पुलिस स्टेशन ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन