Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

शादी के 2 दिन बाद सड़क हादसे में दूल्हे की मौत : दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान

Raigarh Tractor Accident Groom Dies After 2 Days of Marriage Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी के महज 2 दिन बाद दूल्हे की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। उसके सिर और सीने में चोटें आई। जबकि उसके 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी देवांगन सिदार (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल दो दोस्त सुशील एक्का और द्वारिका सिदार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सीमोन एक्का का इलाज चल रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

मृतक के मामा मुन्ना सिदार ने बताया कि, देवांगन सिदा गौरेला पेंड्रा में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था। 5 अप्रैल से उसकी शादी शुरू हुई थी। 6 अप्रैल को हल्दी तेल और मड़प का कार्यक्रम था। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी।

शादी के बाद 9 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था।

इसे भी पढ़ेंः MP में सन्नाटा, साजिश और फायरिंग : जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट

तेज रफ्तार में पलटी ट्रैक्टर

बताया जा रहा है कि, सतीपारा सरपंच के घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में चोटें आई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

घटना के बाद सभी घायलों को पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। देवांगन की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में रात करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसकी मौत हो गई। घायल दो दोस्तों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जबकि, सीमोन एक्का की हालत गंभीर है, इसलिए उसका पत्थलगांव के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए बाद देवांगन सिदार का 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन