Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अनूपपुर के युवक ने की 1.50 करोड़ की गांजा तस्करी : 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले महीने रायगढ़ में पकड़ी गई 1.50 करोड़ रुपए की गांजा खेप के मामले में फरार चल रहा था।

5 जून को रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे करीब 300 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि पूरे नेटवर्क का संचालन अनूपपुर निवासी शुभम यादव कर रहा था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

कार से रायगढ़ पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि शुभम यादव रायगढ़ क्षेत्र में कार से घूम रहा है। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन लैलूंगा के कुंजारा रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

KIA कार समेत 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की KIA कार, मोबाइल फोन, घड़ी, नकदी, वाहन के दस्तावेज और एटीएम कार्ड समेत कुल 10.17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, शुभम यादव से गांजा तस्करी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन