Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: Chhattisgarh: हाईवे से लापता कार कुएं में मिली, ओडिशा के तहसीलदार, उनकी पत्नी, साले सहित चार की मौत

News Desk / Mon, Dec 12, 2022


छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए सड़क हादसे में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसके बाद से इनका पता नहीं था। इसके बाद सोमवार सुबह नेशनल हाईवे (NH-30) से लापता हुई उनकी कार सड़क किनारे कुएं में गिरी मिली। पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों के शव मिले हैं। फिलहाल उनके शवों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: ओडिशा के तहसीलदार, पत्नी और साले के साथ हाईवे से लापता, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

पुलिस लापता हुई कार को हाईवे पर तलाश कर रही थी। वहीं पर जंगलवार कॉलेज के पास एक कुआं है। काफी पुराना होने के कारण इस्तेमाल में नहीं आता है और ऊपर से झाड़ियां उग आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जब कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ। इसके बाद झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन को बुलाया है। उसकी मदद से कुएं के आसपास के इलाके को साफ कराया जा रहा है। 

6 दिसंबर को आए थे शादी में शामिल होने
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के उमरकोट निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (65) अपनी पत्नी रीता सरकार (50) की बड़ी बहन रीना दत्ता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को कांकेर के गोविंदपुर आए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गोविंदपुर में हुए रिसेप्शन में भी शामिल हुए। शादी में सपन के साले कोंडगांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (42) और एक परिचित हजारी लाल ढाली (67) भी आए थे। 

रात को शादी से निकले, फिर घर नहीं पहुंचे
पार्टी के बाद नायब तहसीलदार सहित चारों शनिवार रात करीब 10.30 बजे कार से कोंडगांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंडागांव के लिए निकले थे। जब रात करीब 12 बजे तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रीना दत्ता के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन शादी में व्यस्त होने के कारण वे कॉल रिसीव नहीं कर पाईं। इस पर परिजनों को लगा कि वे कांकेर में ही रुक गए होंगे। 

अगले दिन सुबह लापता होने का पता चला
अगले दिन सुबह जब रीना दत्ता ने मिस कॉल देखा तो उन्होंने बात की। इस पर चारों के लापता होने का पता चला। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सपन सरकार के बेटे नवजीत उनकी तलाश में निकले। रास्ते भर कार और लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। चारों का मोबाइल रात 11 बजे से बंद है। मोबाइल जंगलवार कालेज के निकट टावर से बंद बता रहा था। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन