Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: BJP मिशन 2028 का रोड मैप फिक्स: गरियाबंद में चंद्रकार की कप्तानी में 17 मेंबर्स, युवा-अनुभव का मेल, आशीष महामंत्री, अज्जू कोषाध्यक्ष, देखिए लिस्ट

MP CG Times / Mon, Jul 28, 2025

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

New team of Gariaband BJP organization announced: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने गरियाबंद जिला संगठन की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन ने इस बार अनुभव के साथ-साथ युवा नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। अनिल चंद्रकार की कप्तानी में गठित इस टीम में कुल 17 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें महिलाओं को भी प्रभावशाली भागीदारी दी गई है।

नेतृत्व और प्रमुख जिम्मेदारियां

New team of Gariaband BJP organization announced: अनिल चंद्रकार को गरियाबंद जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष शर्मा और चन्द्रशेखर साहू को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के आर्थिक प्रबंधन का दायित्व अजय रोहरा (अज्जू) को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपा गया है। वहीं, मीडिया और संगठन के संवाद को सशक्त बनाने के लिए राधेश्याम सोनवानी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्षों की सूची

गुरुनारायण तिवारी
प्रीतम सिन्हा
ईश्वर लाल साहू
पडुलोचन जगत
केशरी ध्रुव
सरिता ठाकुर

इन उपाध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक नेटवर्क विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रियों की भूमिका में:

सुरेन्द्र सोनटेके
जगदीश यादव
सुरसती साजी
श्रुति ध्रुव
मनीष सिन्हा
वृत्ति बनर्जी

इन मंत्रियों को जिला संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और सामाजिक अभियानों को गतिशील बनाने का कार्य सौंपा गया है।

New team of Gariaband BJP organization announced: जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण सर्वोपरि है। हमने उन लोगों को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने वर्षों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। यह टीम भाजपा के विचारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास दृष्टिकोण और मिशन 2028 की नींव को और मजबूती देगी।

महिला नेतृत्व और युवा भागीदारी पर विशेष ध्यान

New team of Gariaband BJP organization announced: नई कार्यकारिणी में जहां वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को स्थान मिला है, वहीं श्रुति ध्रुव, सरिता ठाकुर, वृत्ति बनर्जी और सुरसती साजी जैसी युवा महिला नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह संगठन में महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है।

New team of Gariaband BJP organization announced: गरियाबंद भाजपा की यह नई कार्यकारिणी न सिर्फ मिशन 2028 की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है, बल्कि यह उस सांगठनिक पुनर्गठन का उदाहरण भी है जिसमें परंपरा और नवाचार का संगम देखने को मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह टीम आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना कैसे करती है और संगठन को किस दिशा में ले जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन